बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह आज 9 फ़रवरी को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं । इसी बीच अपनी मां अमृता सिंह को उनकी बेटी सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है । सारा अली खान ने अपनी मां के साथ अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह हू-ब-हू अपनी मां अमृता जैसी नजर आ रही हैं ।

अपनी मां अमृता सिंह की फ़ोटोकॉपी हैं सारा अली खान, सेम लुक में 7 तस्वीरें पोस्ट कर सारा ने मम्मी को बर्थडे विश कर लिखा- ‘मुझे हमेशा आइना दिखाने के लिए शुक्रिया’

सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह को स्पेशल तरीके से किया बर्थडे विश

सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ 7 तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने सेम लुक में एक तरफ़ अपनी खुद की तस्वीर लगाई है और दूसरी ओर अपनी मां की तस्वीर लगाई है । इन तस्वीरों को देख हर कोई कंफ़्यूज हो रहा है कि कौन सी मां कौन सी बेटी है ।

अपनी मां अमृता सिंह की फ़ोटोकॉपी हैं सारा अली खान, सेम लुक में 7 तस्वीरें पोस्ट कर सारा ने मम्मी को बर्थडे विश कर लिखा- ‘मुझे हमेशा आइना दिखाने के लिए शुक्रिया’

अपनी मां के लुक को कॉपी करते हुए सारा ने इन तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मी । आपका शुक्रिया, मुझे हमेशा आइना दिखाने के लिए । आप आज भी मुझे बहुत मोटिवेट करती हैं । आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है । मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं जी-जान से मेहनत करूंगी और आपका सिर गर्व से ऊंचा करूंगी । खुद में हर रोज आपकी खूबसूरती, ग्रेस और मजबूती अपने अंदर लाने की कोशिश करुंगी ।”

अपनी मां अमृता सिंह की फ़ोटोकॉपी हैं सारा अली खान, सेम लुक में 7 तस्वीरें पोस्ट कर सारा ने मम्मी को बर्थडे विश कर लिखा- ‘मुझे हमेशा आइना दिखाने के लिए शुक्रिया’

बता दें कि अमृता सिंह ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी । साल 1991 में इन्होंने 20 साल के सैफ अली खान संग शादी रचाई । उस समय अमृता 33 साल की थीं । 13 साल बाद सैफ़ और अमृता दोनों का तलाक हो गया । सैफ़ और अमृता के दो बच्चे हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिल अली खान ।

सारा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में सारा अतरंगी रे में नजर आईं थी जिसमें उनके परफ़ोर्मेंस को सभी ने सराहा था । और अब सारा जल्द ही विकी कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की फ़िल्म में नजर आएंग़ी ।