शाहरुख खान और आमिर खान के साथ दो लगातार फ़्लॉप फ़िल्में देने के बाद कुछ फ़िल्मी जगत के भविष्यवक्ताओं ने गुप्तरूप से सोचा कि कैटरीना कैफ इस बार भी तीसरे सुपरस्टार सलमान खान के साथ फ़्लॉप फ़िल्म ही देंगी । लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ । कैटरीना कैफ की सलमान खान के साथ भारत फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई ।

कैटरीना कैफ के लिए सलमान खान बेहद खुश हैं
भारत की ऐतिहासिक ओपनिंग ने ऐसे सभी मूर्खतापूर्ण कयासों को दरकिनार कर दिया । भारत ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की । और इसने तो आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान और शाहरुख खान की जीरो को कहीं पीछे छोड़ दिया ।
सलमान जाहिर तौर पर कैटरीना के लिए खुद से ज्यादा खुश हैं । सलमान से जुड़े एक करीबी ने खुलासा किया है कि, सुपरस्टार अपने बजाय कैटरीना को लेकर भारत की सफलता के बारे में ज्यादा फ़िक्रमंद थे । करीबी ने बताया, 'कैटरीना के करियर में कुछ ठीक नहीं चल रहा था । लेकिन भारत की सफ़लता उनके करियर में एक जबरदस्त उछाल लेकर आई है । अब कोई उन्हें बदकिस्मत नहीं कहेगा और बस यही बात भाई सलमान के लिए सबसे बड़ी राहत है।”
यह भी पढ़ें : Bharat Movie Review: सलमान खान की ओर से शानदार ‘ईदी’ है भारत
वैसे आपको बता दें कि सलमान हर फ़िल्म मेकर, जो सलमान के साथ काम कर रहे हैं, को कैटरीना के लिए सुझाव दे रहे है । और उन्हीं में से है संजय लीला भंसाली और साजिद नाडियाडवाला, जो सलमान के साथ क्रमश: इंशाअल्लाह और किक 2 में काम कर रहे हैं । जहां भंसाली ने सलमान के सुझाव को सिरे से नकार दिया वहीं साजिद सलमान के सुझाव पर अभी विचार कर रहे हैं ।
















