बॉलीवुड में जहां तीनों खान- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए महाशूर हैं वहीं तीनों खान एक दूसरे के साथ गहरी दोस्ती को लेकर भी जाने जाते हैं । शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एक दूसरे को सपोर्ट करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते । अक्सर शोबिज वर्ल्ड में सुपरस्टार्स की फ्रेंडशिप नहीं टिकती है लेकिन सलमान खान और आमिर खान इसका जीता-जागता उदाहरण हैं । लेकिन इनकी दोस्ती हुई कैसे ? इसका खुलासा खुलासा खुद सलमान ने काजोल-ट्विंकल के शो पर किया है । हाल ही में जब सलमान खान और आमिर खान काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के पहले एपिसोड में आए तो उन्होंने कई अनसुने खुलासे किए ।

सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती
काजोल-ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के फर्स्ट एपिसोड की शुरुआत सलमान और आमिर से हुई । काजोल सलमान और आमिर से पूछती हैं कि आप दोनों की दोस्ती इतनी गहरी कैसे हुई । तब आमिर ने कहा कि, “हमारी दोस्ती की शुरुआत तब हुई जब मैं अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के दौर से गुजर रहा था । तब सलमान मेरे घर डिनर पर आए थे, उस वक्त पहली बार हम एक दूसरे से ठीक से कनेक्ट कर पाए थे । वरना उससे पहले मैं ये सोचता था कि यार ये सेट पर टाइम से नहीं आता, मुझे बहुत प्रॉब्लम होती थी हमने साथ मे अंदाज अपना-अपना की थी । लेकिन तब मैं बहुत जजमेंटल हुआ करता था, मैं लोगों पर बहुत हार्ड होता था । सोचता था कि ये आदमी ठीक नहीं है, इसने ये सही नहीं किया । मैं दूसरों पर नहीं बल्कि खुद पर भी बहुत हार्ड था । लेकिन धीरे-धीरे रियलाइज किया कि ऐसा नहीं करना चाहिए और फिर सलमान से भी दोस्ती हुई । हम सब इंसान ही हैं, सबसे गलती होती है ।”
फिर सलमान बताते हैं कि, “दरअसल, बात ये है कि जब हम अंदाज अपना अपना में काम कर रहे थे आमिर सुबह 7 बजे सेट पर आ जाते थे, 9 बजे की शिफ्ट में । क्योंकि इनक पास एक फिल्म थी, और मेरे पास तब 15 फिल्में थीं । मुझे तीन शिफ्ट्स करनी पड़ती थी । तो जब तक मैं आता था सब आ चुके होते थे । और ये बहुत बार रिहर्सल्स कर रहा कर रहा होता था । एक-एक सीन के इतने रिहर्सल करता था, बाप-रे-बाप । तो मैं कहता था कि भाई जब इसका हो जाए तो मुझे बुला लेना ।”
“तो तब इसको लगता था कि मैं अपने काम में इंटरेस्टेड नहीं हूं । ऐसा कैसे हो सकता है, कोई अपने काम में इंटरेस्टेड ना हो, वो भी तब जब एक बंदा तीन शिफ्ट्स में काम कर रहा हो
हालांकि इसके बाद आमिर और सलमान ने कभी साथ में काम नहीं किया । इसकी वजह बताते हुए आमिर बोले कि, “जब ये सेट पर आता था तो हम इसे रिहर्सल दिखाते थे, और ये हमें ऐसे ट्रीट करता था जैसे हम इसके असिस्टेंट हों ।” हालांकि फिर आमिर ने बात काटते हुए कहा कि- “अब करेंगे साथ में काम” तो सलमान ने जवाब दिया कि, “फिल्म खत्म होने के बाद आमिर के इंटरव्यू आने लगे थे कि अब मैं सलमान के साथ काम नहीं करूंगा । वो सेट पर लेट आता है । एटीट्यूड अच्छा नहीं है ।” तो आमिर ने बताया कि, “मुझे चीजें पता नहीं थी, हमारे बहुत ग्रेट मोमेंट्स थे, लेकिन तब जैसा मैंने बताया कि समझ नहीं थी उतनी ।”
















