सलमान खान एक बार फ़िर अपने पसंदीदा किरदार चुलबुल पांडे के रूप में अपनी आगामी कॉप ड्रामा दबंग 3, में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है । प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3 की शूटिंग 1, अप्रैल से शुरू हो चुकी है । इंदौर के महेश्वर से सलमान खान ने अपनी फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू की है । नर्मदा नदी के किनारे पर हो रही फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान का चुलबुल पांडे किरदार तो सामने आ ही चुका है । इसके अलावा सलमान ने अपने हिट गाने 'हुड़ हुड़ दबंग' की शूटिंग भी शुरू कर दी है ।

सलमान खान ने शूटिंग के खाली वक्त को अपने फ़ैंस के साथ बिताया
जहां सलमान दबंग 3, की शूटिंग में जी जान से जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ़ वह अपना खाली समय अपने फ़ैंस के बीच रहकर बिता रहे है । शूटिंग के दौरान सलमान ने महेश्वर में अपने स्पेशल फ़ैंस, जो फ़िजीकली चैलेंज्ड हैं, के साथ क्वालिटी टाइम बिताया ।

सलमान अपने इन स्पेशल फ़ैंस के साथ मिलकर काफ़ी खुश हुए । और सलमान की इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो यकीनन आपका दिल छू लेगी ।

यह भी पढ़ें : दबंग 3 : 'चुलबुल पांडे' बने सलमान खान का लीक हुआ टाइटल ट्रेक शूट, 500 डांसर्स के साथ सलमान ने किया 'हुड़ हुड़ दबंग…'
दबंग 3 में एक बार फ़िर सलमान कॉप यानी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी । और मक्खी के खतरनाक विलेन सुदीप इस फ़िल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे । इस फ़िल्म में सुदीप का सलमान के बाद सेकेंड लीड रोल होगा ।
















