सलमान खान का अपने परिवार खासकर अपने माता-पिता से बॉन्ड किसी से छुपा हुआ नहीं है । इसके अलावा सलमान खान का लग्ज़री कार, साइकिल, मोटरसाइकिल के साथ भी एक अलग लगाव है । रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ़ में भी सलमान का ये शौक नजर आ जाता है । हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता सलीम खान के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं । इन दो तस्वीरों में जो एक चीज कॉमन है वो है विंटेज बाइक जो की उनके पिता की पहली बाइक- ट्रायंप टाइगर 100, 1956 (Triumph Tiger 100,1956) है ।

सलमान खान के पिता की पहली बाइक
सलमान ने हाल ही में अपने पिता और उनकी पहली बाइक के साथ फोटोशूट करवाया । इस फोटोशूट को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “पिताजी की पहली बाइक, ट्रायम्फ टाइगर 100, 1956” । जबकि दूसरी तस्वीर में सलमान ख़ुद उस बाइक पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं । इस दौरान सलमान डेनिम पैंट और ग्रे टी-शर्ट में नज़र आ रहे हैं । उन्होंने अपने लुक को हैट से कंप्लीट किया है ।
इस विंटेज बाइक की बात करें तो, यह साल 1956 का मॉडल है जिसका नाम Triumph Tiger 100 है । इस बाइक में कंपनी ने 498 सीसी इंजन दिया गया है जो 32.7PS की पावर जेनरेट करता है । इस बाइक का वजन 175 किलोग्राम है और इस बाइक में 18.2 लीटर का फ्यूल टैक दिया गया है । इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने 19 इंच के व्हील दिए हैं । बाइक में कितना पोटेंशियल है इस बात को जानने के लिए बाइक को रेस ट्रैक पर दौड़ाया जाता था । इस बाइक को उस वक्त लगभग 2900 किलोमीटर तक दौड़ा कर टेस्टिंग की गई थी ।

68 साल पुरानी ये ट्रायंप बाइक उस वक्त भी भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की बुलेट के प्रतिद्वंदी थी और आज भी इस बाइक का इंजन बुलेट से ज्यादा दमदार है । 1940 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन बमबारी में ट्रायंप कारखाना नष्ट हो गया था जिसके बाद इस बाइक का प्रोडक्शन रोक दिया गया था । लेकिन 1946 में इस बाइक का प्रोडक्शन एक बार फिर से शुरू किया गया था ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी ईद रिलीज फ़िल्म सिकंदर की शूटिंग को पूरा करने में बिजी हैं । सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं । इतना ही नहीं धमकियों निडर होकर वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं ।
















