अमिताभ बच्चन की ग्रैंड दिवाली पार्टी में शाहरुख खान ने अपनी जान पर खेलकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान बचाकर साबित कर दिया कि वह रील लाइफ़ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ़ में भी एक हीरो है । शाहरुख खान की इस बहादुरी से हर कोई इंप्रेस है और कोई उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहा है । और अब बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान भी शाहरुख खान की बहादुरी से इंप्रेस हो गए है । सलमान ने किंग खान का वीडियो पोस्ट कर उनकी तारीफों के पुल बांध दिये हैं और शाहरुख खान को रियल 'हीरो' बताया है ।

सलमान खान ने की शाहरुख खान की जाबांजी की तारीफ़
सलमान, जो इन दिनों बिग बॉस 13 होस्ट कर रहे हैं और साथ ही अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3 की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं, भले ही प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में कितने ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन बी-टाउन में होने वाली हलचलों पर उनकी बराबर नजर रहती है ।
शाहरुख खान ने दिखाई बहादुरी
जब सलमान को शाहरुख की जाबांजी के बारें में पता चला तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख की फ़िल्म फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का एक सीन शेयर किया जिसमें शाहरुख के कपड़ों में आग लग जाती है । कपड़ों में आग लगने के बावजूद शाहरुख बेफिक्र नजर आते हैं और वहां से चलते बनते हैं । वीडियो में सलमान ने बैकग्रांउड आवाज दी है, 'हीरो वो होता है जो आग में कूद के, बुझा के, बचाते हैं ।'
आपको बता दें कि, दीवाली पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में अचानक आग लग गई थी लेकिन समय रहते शाहरुख ने उन्हें आग से बचा लिया । कई सालों से ऐश्वर्या राय के मैनेजर के रुप में काम कर रहीं सदानंद के लहंगे में एक दीपक से आग लग गई और जैसे ही शाहरुख ने देखा कि लहंगे में आग लग गई है उन्होंने तुरंत उस पर अपनी जैकेट डाल दी और अर्चना को समय रहते बचा लिया । हालांकि इस घटना में अर्चना 15 प्रतिशत आग से झुलस गई जबकि शाहरुख को थोड़ी बहुत चोट आई है ।
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाई ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान
फ़िलहाल अर्चना को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है साथ ही उन्हें इंफेक्शन से बचाने के लिए आईसीयू में भर्ती करवाया गया है डॉक्टर्स का कहना है कि उनका दायां पांव और हाथ आग की चपेट में आ गए । वहीं शाहरुख भी कुछ जगहों से जल गए हैं और उन्हें भी नुकसान हुआ है ।
















