अभिनेत्री और खेल प्रेमी सैयामी खेर ने हाल ही में मुंबई में मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार खिलाड़ियों डियोगो डालोट, हैरी मैग्वायर और आंद्रे ओनाना के साथ अच्छा समय बिताया। फिटनेस और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति अपने जुनून के लिए जानी जाने वाली सैयामी खेर ने इन खिलाड़ियों से खेल, फिटनेस और मैदान के बाहर की ज़िंदगी पर बातचीत की।

सैयामी खेर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड खिलाड़ियों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम ; पता किया ऑफ-सीज़न के दौरान खुद को मोटिवेटेड रखने का सीक्रेट

मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों के साथ सैयामी खेर की मुलाक़ात

दिनभर सैयामी और इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने शेड्यूल्स और ऑफ-सीज़न में आराम करने के तरीकों के बारे में अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान फुटबॉल, स्कूबा डाइविंग, क्रिकेट, एंड्योरेंस ट्रेनिंग और ओवरऑल फिटनेस जैसे विषयों पर खुलकर बातें हुईं।

सैयामी, जो हमेशा से खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की प्रशंसक रही हैं, ने इस अनुभव के बारे में कहा, “डियोगो, हैरी और आंद्रे के साथ समय बिताना बेहद प्रेरणादायक था। मैं हमेशा से उनके खेल के प्रति समर्पण की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मैच खेलने के बाद भी उनमें इतनी एनर्जी और पॉजिटिविटी देखकर मैं दंग रह गई।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने ऑफ-सीज़न के दौरान खुद को मोटिवेटेड रखने के उनके रूटीन के बारे में भी बात की। उनके ट्रेनिंग प्लान्स सुनकर मैं पूरी तरह से चकित रह गई। डियोगो और मैंने डाइविंग, फिल्मों और भारत में फुटबॉल और क्रिकेट के क्रेज पर भी चर्चा की।”

मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों के साथ सैयामी की यह मुलाकात उनके खेल के प्रति अटूट प्रेम और इस विश्वास को दर्शाती है कि फिटनेस एक ऐसी भाषा है जो सभी को जोड़ती है।