टीवी की संस्कारी बहू के किरदार में नजर आने वालीं और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक एक बार सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड सेक्सी लुक के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं । इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मालदीव पहुंची रुबीना दिलैक ने एक बार फ़िर अपने बिकिनी लुक से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है । मालदीव ट्रिप से रुबीना अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं ।

मालदीव ट्रिप से रुबीना दिलैक ने रेड बिकिनी में अपने सिजलिंग लुक से बढ़ाई हीट

रुबीना दिलैक का स्टनिंग लुक

अभिनव शुक्ला के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहीं रूबीना ने एक बार फ़िर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है । रूबीना ने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे अपनी टोन्ड बॉडी और गॉर्जियस लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं । शेयर की गई फ़ोटो में रुबीना रेड कलर की टू-पीस बिकिनी में समंदर किनारे एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं ।

Rubina-Dilaik-turns-up-the-heat-in-a-sultry-red-bikini-in-Maldives-5

रेड कलर की बिकिनी, सनग्लासेज, स्कार्फ से बालों को बांधे हुए, स्टेटमेंट चोकर नेकपीस पहने रुबीना काफ़ी स्टनिंग लग रही हैं ।

Rubina-Dilaik-turns-up-the-heat-in-a-sultry-red-bikini-in-Maldives-3

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना इन दिनों फ़्री टाइम एंजॉय कर रही हैं क्योंकि उनका टीवी शो, शक्ति अस्तित्व के एहसास की अब ऑफ़ एयर हो गया है ।

रूबीना जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं । म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने अपनी फ़िल्म अर्ध के लिए रुबीना को बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया है ।