टीवी की संस्कारी बहू के किरदार में नजर आने वालीं और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक एक बार सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड सेक्सी लुक के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में रुबीना ने एक बार फ़िर अपने बिकिनी फ़ोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है । जब से रुबीना बिग बॉस विनर बनी हैं तब से उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है । और अब उनकी सेक्सी और बोल्ड इमेज भी उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग को डबल करने का काम कर रही है ।

रुबीना दिलैक ने ब्लैक बिकिनी में अपने सुपरहॉट लुक से फ़ैंस को किया क्रेजी

रुबीना दिलैक का बोल्ड लुक

रुबीना ने एक बार फ़िर अपने बोल्ड बिकिनी लुक से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है । हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बिकिनी लुक से अपने फ़ैंस को क्रेजी कर दिया है । शेयर की गई फ़ोटो में रुबीना ब्लैक बिकिनी में समंदर किनारे सेक्सी पोज देती हुई नजर आ रही हैं । अपने इस बिकिनी लुक को रुबीना ने पिंक और व्हाइट हैंगिंग इयरिंग के साथ बंधे हुए बालों के साथ कंप्लीट किया है । अपने इन फ़ोटोज को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, “जितनी समंदर की गहराई, उतनी मेरे अरमानों की ऊंचाई…।”

इसके अलावा रुबीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल के अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं । इसे शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, “जब भी मैं पानी के अंदर जाती हूं तो मैं अपने डर को एक मुस्कान के साथ छुपाती हूं ।”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो रुबीना इन दिनों टीवी शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं ।