निर्माता रितेश सिधवानी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे । रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर गणमान्य अतिथि से मिलने पर आभार व्यक्त किया है जहाँ उन्होंने हमें इस बात पर संकेत दिए कि इस मीटिंग में कौनसे महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की गई थी ।

रितेश सिधवानी ने की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात, कश्मीर की वादियों में फिल्म की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा

रितेश सिधवानी की मनोज सिन्हा से मुलाकात

रितेश और राज्यपाल ने फिल्मों और फिल्म के प्रचार पर प्रासंगिकता के बारे में बात की और खूबसूरत राज्य जम्मू व कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के बारे में एक उत्साही बातचीत की गयी थी कि यह शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है ।

रितेश ने हमेशा दर्शकों का अपनी वेब श्रृंखला और फिल्मों के साथ रचनात्मकता व व्यावसायिक सफलता के मिश्रण के साथ मनोरंजन किया है, जिससे दर्शकों को हर बार उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार रहता है । रितेश की पाइप लाइन में फरहान अख्तर स्टारर तूफ़ान है, जिसका प्रीमियर अमेजॉन प्राइम वीडियो 21 मई 2021 में होगा ।