फिल्म निर्माता-अभिनेता राकेश रोशन अपने गले के कैंसर की सर्जरी कराकर घर वापस लौट आए हैं और अब वह काम पर लौटने की तैयारी में जुट गए है । मैंने मिस्टर राकेश रोशन को उनकी सर्जरी के तीन दिन बाद, रविवार की सुबह एक अविश्वसनीय रूप से उत्साहित मूड में देखा, जबकि ये दौर किसी भी इंसान को झकझोर कर सकता था ।

कैंसर के साथ बहादुरी से लड़ने पर राकेश रोशन ने कहा- “ॠषि कपूर और मेरे लिए सब कुछ खेल-खेल में है”

राकेश रोशन अब ठीक हैं

लेकिन केवल वे ही फ़ाइटर नहीं है । इस पर राकेश ने कहा, ''मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं । और नहीं मैं कोई बड़े परहेज के साथ रह रहा हूं । जीवन फिर सामान्य है । यह सब मेरे दोस्तों की शुभकामनाओं और निश्चित रूप से मेरे परिवार के असाधारण समर्थन के कारण हो रहा है ।”

यहां से कोसों दूर अमेरिका में राकेश के बेस्ट फ़्रेंड ॠषि भी अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे है । इस बात पर हंसते हुए राकेश ने कहा कि, ''मेरे लिए और ॠषि के लिए सब कुछ खेल-खेल में है ।''

यह भी पढ़ें : BREAKING: राकेश रोशन को हुआ गले का कैंसर, ॠतिक रोशन ने भारी मन से लिखी ये पोस्ट

आपको बता दें कि, ॠषि और राकेश पिछले 40 सालों से दोस्त हैं । दोनों ने 1975 में एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दी थी जिसका नाम था खेल खेल में, इसे रविना टंडन के पिता रवि टंडन ने निर्देशित की थी । और तब से ॠषि और राकेश की दोस्ती शुरू हुई थी । शोबिज़ की चंचल दुनिया में एक स्थायी दोस्ती का ये एक दुर्लभ उदाहरण है कि ॠषि और राकेश आज भी करीबी दोस्त हैं ।