इंडियन सिनेमा में नए-नए एक्सपेरिमेंट करने वाले डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को आज उनके बर्थडे पर जय हनुमान टीम की तरफ से खूब सारी शुभकामनाएं मिलीं। ये खास मैसेज सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स माइथ्री मूवी मेकर्स ने शेयर किया, जो इस माइथोलॉजिकल एपिक को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी और माइथ्री मूवी मेकर्स ने जय हनुमान के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को बर्थडे विश करते हुए कहा- ‘क्रिएटिव पावरहाउस’

जय हनुमान के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को किया बर्थडे विश

अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर माइथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा, “क्रिएटिव पावरहाउस डायरेक्टर @PrasanthVarma को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ❤‍? आपकी कला और दमदार सोच प्रभु हनुमान के आशीर्वाद से दुनियाभर के करोड़ों दिलों तक पहुंचे ।”

ऋषभ शेट्टी ने भी अपने डायरेक्टर प्रशांत वर्मा को अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक भाई, भगवान हनुमान के आशीर्वाद के साथ आपको आगे बड़ी सफलता की शुभकामनाएं”

620xauto792

यह मैसेज मेंन एक्टर ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन वाली कंपनी द PVCU और टी-सीरीज फिल्म्स को भी टैग किया गया है, जो इस खास प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं। प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन में बनी जय हनुमान उनकी फिल्म की दुनिया में एक बड़ा कदम है। ये उनकी पिछली सुपरहीरो फिल्म हनुमान के बाद की दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसने अपनी अलग कहानी और जबरदस्त VFX से सबका दिल जीत लिया था।

कंतारा वाले ऋषभ शेट्टी इस बार बनेंगे जय हनुमान में हनुमान जी। ये फिल्म डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की मायथोलॉजिकल यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी, जिसमें पहले हनुमान जैसी हिट फिल्म आ चुकी है।

भारतीय माइथोलॉजी से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत होने जा रही है। इस लेवल पर बने इंडियन सुपरहीरो यूनिवर्स का आगाज़ फर्स्ट लुक पोस्टर से हो चुका है, जो कुछ अलग और बड़ा दिखा रहा है।

प्रोड्यूसर नवीन यर्नेनि और वाई. रवि शंकर, जो अपनी क्वालिटी को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जय हनुमान में प्रोडक्शन वैल्यू और टेक्निकल क्वालिटी का ऐसा लेवल देखने को मिलेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।