
जो भी, कलाकारों के एयरपोर्ट लुक को फ़ोलो करता है उन्होंने अक्सर यह देखा होगा कि कुछ कलाकार अजीबोगरीब चीजों को अपने हाथ में पकड़े हुए रहते हैं । ऐसा ही कुछ आमिर खान के साथ भी है । आमिर खान हमेशा अपनी लंबी दूरी की फ़्लाइट में एक नीले रंग के तकिए को पकड़े हुए नजर आते है । फरीदून शाहरियर के साथ बॉलीवुड हंगामा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आमिर खान ने इस नीले तकिए का राज खोला । आमिर खान ने इस नीले तकिए का राज खोलते हुए कहा, "वेल, मुझे वो तकिया बहुत पसंद है और मैं हर रात उसी तकिए के साथ सोता हूं" मुस्कुराहट के साथ आमिर ने कहा ।
कहा जा रहा है कि उन्हें प्रथम श्रेणी के केबिनों में इससे भी ज्यादा आरामदायक तकिया मिलना चाहिए, इस पर आमिर खान ने कहा, '' हां, मैं जहां भी जाता हूं, मुझे वहां तकिया मिलता है । होटल में, फ़्लाइट में सभी जगह तकिए होते हैं, लेकिन मुझे अपना तकिया सबसे अच्छा लगता है । इसलिए मैं इस तकिए के साथ हर जगह यात्रा करता हूं, आमिर ने अपनी आँखों में एक चमक के साथ यह कहा ।
















