रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने डिज़ाइनर करण तोरानी के विशेष अभियान के लिए पुरानी दुनिया के आकर्षण और शाही शान का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। हाल ही में जारी की गई इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सराहना बटोरी है। ये तस्वीरें भारत की जीवंत और बदलती संस्कृति को दर्शाती हैं—जो समय के साथ विकसित हो रही है लेकिन अपनी गहरी जड़ों से जुड़ी हुई है।

करण तोरानी के रॉयल फ़ोटोशूट में रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम का पारंपरिक शाही अंदाज

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का स्पेशल फोटोशूट

इस खूबसूरत फोटोशूट में रणदीप और लिन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की आत्मा को सहजता से प्रस्तुत करते हैं। यह अभियान भारतीय परंपराओं की जीवंतता को दर्शाता है, जो केवल अतीत का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन में भी गहराई से बसी हुई हैं।

इस विशेष सिरीज़ का असली सार यह दर्शाता है कि ये परंपराएँ केवल रस्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शक्ति, पहचान और सीख का एक स्रोत भी हैं, जो हर पीढ़ी के साथ और अधिक प्रासंगिक होती जाती हैं।

इस अनुभव को साझा करते हुए लीन ने कहां, “इस फैशन कैंपेन की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा, और रणदीप के साथ इसे करना इसे और भी खास बना दिया। एक साथ कुछ खूबसूरत और अनोखा बनाने का एहसास बेहद खास था। करण तोरानी के साथ मिलकर भारत की समृद्ध परंपराओं को फैशन और कहानी के ज़रिए जीवंत करना इस पल को और यादगार बना गया। यह पुराने और नए का बेहतरीन मेल था और हमारी विरासत का सच्चा जश्न।”