रणदीप हुड्डा और लिन लाइशराम ने एक बार फिर अपने नए फोटोशूट के ज़रिए त्योहारों का नया अंदाज़ पेश किया है। इस फोटोशूट में दोनों की सादगी और पारंपरिक खूबसूरती देखने लायक है, मानो कोई असली जोड़ी और भारतीय कला का चित्र जीवंत हो उठा हो।

रणदीप हुड्डा और लिन लाइशराम के नए फोटोशूट में सादगी और पारंपरिक खूबसूरती का परफ़ेक्ट ब्लेंड

रणदीप हुड्डा और लिन लाइशराम का नया फोटोशूट

रणदीप जहाँ साधारण लेकिन गरिमामयी कुर्ता-पायजामा में नज़र आ रहे हैं, वहीं लिन लाल रंग की सुनहरी धारियों वाली पारंपरिक साड़ी, सिंदूर और गजरे से सजी बेहद शालीन दिख रही हैं। पुराने लकड़ी के खिड़की से आती प्राकृतिक रोशनी और चारों ओर हरियाली इस दृश्य को और भी खास बना रही है।

ebbe9d6e-a9b0-4d49-a33a-aebb6e3ef378

ये फोटोशूट किसी पेंटिंग जैसा लगता है, जिसमें त्योहार की रौनक, भारतीय परंपरा और रोमांस सब एक साथ झलकते हैं।