आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म गंग़ूबाई कठियावाड़ी की रिलीज की तैयारी में जुटे है । 25 फ़रवरी को थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली गंग़ूबाई काठियावाड़ी का बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ जहां संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट भी पहुंची । ये बात किसी से नहीं छुपी कि गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट ने खूब मेहनत की है जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है । ये कहना गलत नहीं होगा कि आलिया भट्ट ने गंग़ूबाई के किरदार को अपने अंदर समा लिया है । लेकिन इस बात से आलिया के बॉयफ़्रेंड रणबीर कपूर को परेशानी है । जिसकी शिकायत रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से की है ।

आलिया भट्ट के गंगूबाई किरदार से रणबीर कपूर को शिकायत
बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रीमियर के दौरान आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में संजय लीला भंसाली ने बताया कि आलिया ने खुद को गंग़ूबाई के किरदार में अच्छे से ढाल लिया है । लेकिन इससे आलिया के बॉयफ़्रेंड रणबीर को शिकायत है । इस बारें में भंसाली ने कहा, “मुझे लगता है कि आलिया भट्ट असल जिंदगी में भी गंगूबाई के किरदार में रहती हैं । उनके बॉयफ्रेंड (रणबीर कपूर) मुझसे एक दिन इनकी शिकायत कर रहे थे कि आलिया घर पर भी 'गंगूबाई' की तरह बात करती हैं । आलिया ने इस कैरेक्टर को बहुत अच्छे से ढाला है ।” भंसाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
Her boyfriend complains about her speaking like Gangubai at home ?❤️ - Sanjay Leela Bhansali #RanbirKapoor #AliaBhatt #GangubaiKathiawadi pic.twitter.com/ukQgBdCBgD
— Phoebe ☆ #Jabsaiyaan (@aliapatakhahaii) February 16, 2022
भंसाली की ये फ़िल्म मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर गंगूबाई कोठेवाली की ज़िंदगी पर बेस्ड फ़िल्म है । इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगा । यह फिल्म 'द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' उपन्यास से प्रेरित है । इस फ़िल्म में आलिया गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी । संजय लीला भंसाली और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा निर्मित, यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।
















