फ़ाइनली, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट कंफ़र्म हो गई है । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे । और आज से यानि 13 अप्रैल से गणेश पूजन के साथ रणबीर-आलिया की शादी के फ़ंक्शन शुरू हो गए हैं । 13 अप्रैल को आलिया और रणबीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई है । जहां मेंहदी दोपहर को शुरू होने वाली है वहीं संगीत सेरेमनी देर शाम शुरू होगी ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी
रणबीर-आलिया की शादी रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में निजी समारोह के अंतर्गत होगी । मेंहदी और संगीत सेरेमनी के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर भी अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नातिन के साथ शादी के वेन्यू पहुंची । इस दौरान नीतू के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। नीतू कपूर को इस दौरान धानी रंग के सूट में स्पॉट किया गया । बता दें कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी वास्तु अपार्टमेंट में ही होनी है। इस बिल्डिंग में रणबीर और आलिया दोनों के ही फ्लैट हैं ।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
संगीत फंक्शन के बाद रणबीर-आलिया के परिवार ज्वॉइंट डिनर रखेंगे । रणबीर आलिया की शादी के लिए दोनों के घरों को लाइटों से सजाया गया है । रणबीर-आलिया की ड्रीम वेडिंग भले ही निजी समारोह के अंतर्गत हो रही है लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें कहीं से भी लीक न हो जाए इसके लिए सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है । पुलिस सुरक्षा के सभी इंतजाम का जायजा ले रही है । साथ ही सभी पैपराजी को चेतावनी दी गई है कि वह तस्वीरों को क्लिक करने के लिए किसी की गाड़ी को ब्लॉक ना करें ।
रणबीर और आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री
खबरों की मानें तो, आज सोशल मीडिया के जरिए रणबीर-आलिया अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं । कहा जा रहा है कि, आलिया-रणबीर की शादी में संजय लीला भंसाली, करण जौहर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, जोया अख्तर, मसाबा गुप्ता और आकांक्षा रंजन शिरकत कर सकते हैं ।
बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को न्योता दिया गया है । रणबीर और आलिया की मेहंदी की तारीख 13 अप्रैल चुने जाने के पीछे बेहद खास वजह है । दरअसल आज ही के दिन रणबीर के पैरंट्स-ऋषि कपूर और नीतू कपूर की 43 साल पहले सगाई हुई थी ।
रणबीर-आलिया की शादी की खबर कंफ़र्म होने के बाद ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और प्रोड्यूसर करण जौहर ने होने वाले पति-पत्नी रणबीर-आलिया को शादी की शुभकामनाएं देते हुए ब्रह्मास्त्र का रोमांटिक ट्रेक ‘तेरा इश्क है पिया’ का टीजर रिलीज किया है जिसमें रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है ।
















