राम चरण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग से हम सभी वाकिफ़ हैं । तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार परफॉर्मेस के कारण राम चरण लाखों दिलों पर राज करते हैं । उनके फैंस सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं बल्कि देश के हर कोने में बड़ी तादाद में देखने मिलती है । पिछले कुछ समय से हम सभी देख रहे हैं की वे अलग-अलग शहरों में अपनी आगामी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे, जहां वे अपने फैंस से भी रूबरू हुए ।
![]()
राम चरण की बढ़ती फ़ैन फ़ोलोइंग
मेगा पॉवर स्टार राम चरण के फैंस ने उन्हें अपने जेस्चर से आश्चर्यचकित कर दिया। वे जब मुंबई में थे तो उनकी एक फैन तब उनसे मिलने पहुंची और अपने इमोशंस को रोक नहीं पाई वह अपने पसंदीदा स्टार को अपने सामने देख खुशी के मारे फूट फूट कर रोने लगी, तो वही एक शख्स एक्टर से उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी तस्वीर लेकर पंहुच गया था। फैंस की ऐसी दीवानगी यही तक सीमित नहीं थी, उनके एक फैन आरआरआर में उनके अवतार का अपने हाथों पर टैटू भी गुदवाया है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो राम चरण की आगामी फ़िल्म आआरआर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पोस्टपोन हो गई है । मेकर्स जल्द ही फ़िल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे ।
















