12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में धूमधाम से मनाई जा रही हैं । बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी फ़ंक्शन में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा रहे हैं । मामेरु रस्म, गरबा नाइट, पूजा सरेमनी और संगीत नाइट के बाद सोमवार 8 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी की रस्म हुई जो नीता और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में आयोजित की गई थी । अपनी हल्दी की रस्म में राधिका मर्चेंट ने अपने रिफ़्रेशिंग लुक और आउटफ़िट से हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया ।

हल्दी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट का रिफ़्रेशिंग लुक ; न हीरे-न मोती बल्कि फ्रेश फूलों से बना स्पेशल दुपट्टा और जूलरी ; सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा हल्दी का रंग

फूलों से सजा राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक

अपनी हल्दी की रस्म में राधिका मर्चेंट ने न हीरे, न मोती, न सोना-चाँदी का बल्कि फूलों से बनी ज्वैलरी और फूलों से बना दुपट्टा पहना । राध‍िको मर्चेंट को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्‍टाइल क‍िया । फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए गए चमकीले पीले कढ़ाई वाले लहंगा सेट में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।

f542fe5a-5198-4550-8492-843b3c6d7401

फूलों से बने राधिका के इस दुपट्टे में 90 से ज्‍यादा गेंदा के फूलों का इस्‍तेमाल क‍िया गया है । इस दुपट्टे को फ्लोरल आर्ट डिजाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन किए गया । राध‍िका का ये दुपट्टा ताजा फूलों से सजा खूबसूरत जाल था । इस दुपट्टे को तैयार करने में पूरी एक रात लगी है । स‍िर्फ ड्रेस ही नहीं, राध‍िका ने इस पूरे लुक में अपनी जूलरी भी ताजी सफेद तगार कलीरियों की ही पहनी । उनके गले में लंबा हार, झुमके, लटकन डोरियों से सजे टॉप, एक डबल हार, हाथ फूल शामिल हैं, जो सब ताजा फूलों से बनी थी ।

Radhika-Merchants-Haldi-Ceremony-Jasmine-dupatta-edged-with-marigolds-took-24-hours-to-create-stuns-in-Anamika-Khanna-lehenga-

हल्दी सेरेमनी में राधिका ने दो लुक लिए उसमें से एक फूलों वाला लुक था तो दूसरे लुक में वह पिंक लहंगे में नज़र आईं ।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी रस्म में सलमान खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, शनाया कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुँचे ।

जुलाई से शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी का फ़ंक्शन 14 जुलाई तक चलेगा । 12 जुलाई को अनंत और राधिका दोपहर 3 बजे के मुहूर्त में फेरे लेंगे । इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद (मिनी रिसेप्शनहोगा और ये शाम 6 बजे NMACC में ये होने वाला है । इसके बाद 14 जुलाई को आखिरी रिसेप्शन होगाजिसमें मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे ।