सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक फ़िल्म रेस 3, इसी ईद के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है । पिछले दिनों सलमान खान अपने ऊपर चल रहे कानूनी मामलों के चलते काफ़ी व्यस्त थे । लेकिन अभी फ़िलहाल सलमान खान को इन से राहत है इसलिए वे अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में जुटे हुए है । हाल ही में सलमान खान अपनी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग के लिए सोनमर्ग, कश्मीर रवाना हुए ।

सलमान खान ने की महबूबा मुफ़्ती से मुलाकात
शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के साथ उनके घर पर मुलाकात करने का फ़ैसला किया । सलमान और मुख्यमंत्री की मुलाकात करीब एक घंटा चली और फ़िर सलमान सोनमर्ग अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए निकल गए । निर्देशक रमेश तौरानी ने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “We thank the Chief Minister Madam Mehbooba Mufti for welcoming us in Kashmir for the Final Lap of #Race3 with @beingsalmankhan #Race3In Kashmir #Race3ThisEid @tips @skfilmsofficial.”

इस मुलाकात के बाद, कश्मीर के सर्द मौसम में शूटिंग शुरू हुई । सोनमर्ग में रेस 3 की शूटिंग के लिए सलमान पोलारिस बुगी चलाते हुए नजर आए । इसके अलावा जैकलीन ने भी इस गाड़ी को चलाया जब सलमान पेंसेजर सीट पर बैठे हुए नजर आए । सलमान और जैकलीन के साथ इस दौरान सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और अन्य सरंक्षक साथ नजर आए ।

3 दिन तक रहेंगे कश्मीर में
सलमान जैकलीन के साथ श्रीनगर में दो से तीन दिन के लिए शूट करेंग़े । यहां कुछ सीन शूट किए जाएंगे और ‘अल्लाह दुहाई’ गाने के कुछ सीन भी शूट किए जाएंग़े । कश्मीर शूट के बाद, रेस 3 की टीम लेह लद्दाख रवाना होगी एक गाने की शूटिंग के लिए । और उसके बाद फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी ।

रेस 3, में सलमान के अलावा जैकलीन फ़र्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह अहम भूमिका में नजर आएंगे । रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित तह फ़िल्म सलमान खान फ़िल्म्स और टिप्स ने प्रोड्यूक की है । यह फ़िल्म इसी साल ईद के दौरान रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : जिसने बजरंगी भाईजान को कराया हिट, अब रेस 3 के लिए वहीं लौटेंगे सलमान खान
इसके अलावा सलमान ने अपनी एक और आगामी फ़िल्म भारत की शूटिंग शुरू कर दी है । ये फ़िल्म सलमान और अली अब्बास जफ़र की एक साथ तीसरी फ़िल्म होगी । इस फ़िल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी ।
















