प्रियंका चोपड़ा सफ़लता के उस पायदान पर है जिस पर शायद हर लड़की पहुंचना चाहती है । ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा का परिचय हर मोड़ पर दिया । अभिनेत्री से लेकर, निर्माता, सिंगर हर रूप में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी काबिलियत दर्ज कराई । प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको से टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई । क्वांटिको में प्रियंका ने एक एफ़बीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया । प्रियंका के इस किरदार को हर किसी ने पसंद किया । और हाल ही में प्रियंका ने अपने इस किरदार के बारें में खुलकर बात की जब दिल्ली में वह एक ईवेंट में बतौर चीफ़ गेस्ट के रूप में पहुंची ।

प्रियंका चोपड़ा किसी किरदार के लिए बंधी नहीं हैं
फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) की ओर से आयोजित डिस्कशन 'चैलेंजिंग द स्टेटस क्यू एंड फॉरगिंग न्यू पाथ' में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका देश की राजधानी दिल्ली आई थीं । इसी दौरान प्रियंका ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने शो क्वांटिको के बारें में खुलकर बात की । प्रियंका ने यहां बेबाकी से फिल्मी करियर के संघर्ष एवं चुनौतियों पर बातचीत की ।
प्रियंका ने कहा कि, क्वांटिको में उनके किरदार 'एलेक्स' ने मेरी जिंदगी में कई अहम बदलाव की साक्षी बनी, लेकिन इससे कहीं ज्यादा मुझे इस बात की संतुष्टि है कि मैंने भारतीय अभिनेत्रियों के लिए हॉलीवुड में मुख्य किरदारों के अभिनय का द्वार खोला है ।
प्रियंका ने बाजी पलट दी
"मेरे लिए एलेक्स एक पश्चात्तापहीन आधुनिक महिला है जो उसकी शर्तों पर जीवन जीती है । वह बहुत फ़्लॉड है, वह परफ़ेक्ट नहीं है, वह अकेली है, उसे लोग पसंद नहीं है, वह केवल लोगों का इस्तेमाल करती है…इसलिए वह मूल रूप से आदमी का किरदार अदा कर रही है, जो कि बहुत कमाल है, क्योंकि लड़की को ये सब करने को नहीं मिलता…और अब मुझे लगता है कि हमने बाजी पलट दी है । आदमी का किरदार अदा करने में सक्षम होना मेरा सपना है…यह वो अगली चीज है जिसे मैं करना चाहती हूं ।"
बहरहाल प्रियंका ने ये साफ़ कर दिया कि, वह भारतीय / एशियाई महिलाओं के लिए आम तौर पर आरक्षित सिर्फ़ सर्वोत्कृष्ट मोहक भूमिकाओं को निभाने के लिए ही बंधी हुई नहीं थी । आपको बता दें कि प्रियंका क्वांटिको के तीन सीजन का हिस्सा रह चुकी है ।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की शादी पर शाहरुख खान को सूझा मजाक, कर दिया अपनी भी शादी का ऐलान
आपको बता दें कि, प्रियंका जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है । और इसी के चलते प्रियंका ने सलमान खान की फ़िल्म भारत को अचानक छोड़ दिया । लेकिन प्रियंका जल्द ही फ़रहान अख्तर की द स्काई इस पिंक में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में प्रियंका एक मां के किरदार में दिखाई देंगी ।
















