कहा जाता है कि उम्र तो महज एक नंबर है, और इस बात को सच साबित करते हैं प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ़्रेंड निक जोनास । अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बॉ्लीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का रोमांस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है । ये प्रेमी जोड़ा अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ जाता है । हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपनी रिलेशनशिप को अभी तक स्वीकारा नहीं है लेकिन दोनों का यूं एक दूसरे के साथ घूमना, प्रियंका का निक को अपने साथ भारत लाना और निक के परिवार से मिलना उनके बीच अफ़ेयर जैसी खबरों को हवा देता है ।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ मनाया प्री बर्थडे सेलिब्रेशन

कल, यानी 18 जुलाई को प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी । लेकिन लगता है कि प्रियंका के जन्मदिन का जश्न उनके बॉयफ़्रेंड निक जोनास के लिए पहले ही शुरू हो गया है । हाल ही में प्रियंका निक और उनके भाई जो जोनास और केविन जोनास और जो की मंगेतर सोफ़ी, गेम ऑफ़ थ्रोन्स की अभिनेत्री, के साथ जन्मदिन के पहले वाला जश्न मनाती हुई नजर आई । जोनास ब्रदर्स और उनकी बेटरहाफ़ लंदन में 34 मेफेयर में गए और उसके बाद, उन्होंने रिट्ज कैसीनो में पार्टी की ।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी

ग्रे एंड व्हाइट ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही है । सफ़ेद धारीदार ड्रेस के साथ हील्स और हैंड बैग का कॉम्बिनेशन काफ़ी आकर्षक लग रहा है । रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए निक ने अपनी गर्लफ़्रेंड प्रियंका का हाथ कसकर थामा हुआ है । बरगंडी शर्ट और पेंट में निक भी काफ़ी हैंदसम लग रहे है ।

वहीं जो मोनोक्रोम शर्ट में काफ़ी कैजुअल लुक के साथ नजर आए और सोफ़ी भी पीले रंग के क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट जींस में काफ़ी कूल दिखाई दी ।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी

प्रियंका ने कहा कि वो अभी निक को जान रही हैं

हाल ही में प्रियंका 12 जुलाई को वोल्फर एस्टेट वाइनयार्ड में वोग एक्स सैक्स हैम्प्टन्स लंचियन में शामिल हुईं और यहा उन्होंने अपने कथित बॉयफ़्रेंड निक जोनास के साथ भारत दौरे के बारें में खुलकर बातचीत की । हालांकि उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को तो कबूल नहीं किया लेकिन पीपुल मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में निक के बारें में इतना जरूर कहा कि वह उन्हें जान रही है । वहीं प्रियंका ने निक के भारत के दौरे के बारें में कहा कि उन्हें भारत बहुत पसंद आया और उन्होंने यहां काफ़ी एंजॉय किया ।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी

यह भी पढ़ें : CUTE ! निक जोनास को छोड़ प्रियंका चोपड़ा को भाया इस जूनियर खान का साथ

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका ने हाल ही में अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक, की शूटिंग पूरी की है । इस फ़िल्म में वह रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 फ़रवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा वह अन्य हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक में भी नजर आएंगी । इतना ही नहीं प्रियंका सलमान खान की फ़िल्म भारत से एक बार फ़िर अपना बॉलीवुड कमबैक कर रही है ।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन : प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास और उनके परिवार के साथ डिनर पार्टी