हाल ही में सामने आए आप जैसा कोई के BTS (बीहाइंड द सीन्स) वीडियो में एक सम्मोहित कर देने वाला वन-टेक सीन देखने को मिला, जिसमें पैन-इंडिया स्टार आर. माधवन ने न सिर्फ कैमरे बल्कि दर्शकों की भी साँसें थाम लीं। इस दृश्य में माधवन सिर्फ एक सितार के साथ नज़र आते हैं — आँखों में गहराई और भावनाओं की लहर लिए हुए। कोई कट नहीं, कोई ब्रेक नहीं — यह पूरा सीन एक ही टेक में फिल्माया गया है, जिससे इसकी भावनात्मक तीव्रता और भी बढ़ जाती है। आर. माधवन और फातिमा सना शेख की जुगलबंदी इस पल को और भी मंत्रमुग्ध कर देती है। जब माधवन शांत बैठकर सितार पर सधे हाथों से सुरों की ऐसी रचना करते हैं जो भीतर तक गूंज जाए — तब संगीत और भावना की सीमाएँ मानो विलीन हो जाती हैं।

आर. माधवन ने एक ही टेक में फिल्माया आप जैसा कोई का ये सबसे टफ सीन ; शेयर किया BTS वीडियो

आर माधवन ने एक ही टेक में फिल्माया टफ सीन

सबसे ख़ास बात है आर. माधवन का सितार पर नियंत्रण, सिर्फ़ एक वाद्य यंत्र की तरह नहीं, बल्कि उनके किरदार श्रीरेणु की आत्मा का विस्तार हो। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि इस दृश्य के लिए माधवन ने विशेष रूप से सितार बजाना सीखा — उनके परफॉर्मेंस को यह वास्तविकता और भी प्रामाणिक बनाती है।

यह सीन बिना किसी कट या एडिट के सीधे दिल से जुड़ता है, जहाँ माधवन का अभिनय पूरी तरह केंद्र में है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जब आप पूरा फोकस एक ही टेक में सही करने पर लगाते हैं और खुद को भी चौंका देते हैं।”

डीओपी के इशारों के साथ कैमरा आर. माधवन और फातिमा के बीच सहजता से चलता है, और उनके बीच की केमिस्ट्री को बख़ूबी कैद करता है। हर नज़र की हल्की सी हरकत, हर साँस का उतार-चढ़ाव — कैमरा उस भावनात्मक तनाव को पकड़ता है, जो बिना कहे ही सब कुछ कह जाता है।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग और पहले से ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा आप जैसा कोई हर जगह दर्शकों के दिलों में उतर गया है, और खास तौर पर यही वो सीन है जिसे दर्शकों का ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा है। यह सीन न केवल माधवन के सितार पर नियंत्रण को दर्शाता है, बल्कि उनके किरदार श्रीरेणु के भीतर के संसार — उसकी चुप्पी, ठहराव और अनकहे जज़्बातों को भी जीवंत कर देता है।