बीते साल आयुष्मान खुराना स्टारर चंडीगढ करे आशिकी में ट्रांसजेडर किरदार निभाकर हर फ़िल्ममेकर की पसंद बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने पहली बार फ़िल्मी पर्दे पर ट्रांस गर्ल का किरदार निभाकर हर किसी को इंप्रेस कर दिया । अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं वाणी कपूर ने चंडीहढ करे आशिकी के बाद लगातार दो फ़िल्में साइन की ।

चंडीगढ करे आशिकी ने वाणी कपूर के करियर को पहुंचाया एक नए लेवल पर, साइन की एक साथ 3 फ़िल्में

वाणी कपूर की एक्टिंग ने जीता दिल

इस बारें में इंडस्ट्री से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि, "वर्तमान में वाणी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं । वाणी अब दिनेश विजन प्रोजेक्ट, निखिल आडवाणी प्रोडक्शन और आशिम अहलूवालिया (मिस लवली फेम) प्रोजेक्ट के साथ तीन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं । चंडीगढ़ करे आशिकी में अपने दमदार अभिनय की बदौलत वाणी ने अपने करियर को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है ।”

सूत्र ने आगे बताया, “एक के बाद एक तीन फिल्मों के साथ, वाणी आज के समय की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हो गई है । इन तीनों फ़िल्मों में वाणी अलग-अलग भूमिकाएं निभाती हुईं नजर आएंगी । ये तीनों ही फ़िल्में अलग-अलग शैली की है ।”