बोल्डनेस और हॉटनेस के साथ-साथ अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मॉडल से एक्ट्रेस बनीं पूनम पांडे ने अपने लॉंगटाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी रचा ली है । हमेशा बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली पूनम को दुल्हन अवतार में देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं । पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया ।

पूनम पांडे बनी दुल्हन
शादी की तस्वीरों में पूनम ने नेवी ब्लू कलर का रिच एम्ब्रॉइडरी वाला लंहगा पहना हुआ है जबकि उनके पति सैम ने ब्लू कलर की ही शेरवानी पहनी हुई है । दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे । सैम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें एक फोटो में पूनम अपनी मेहंदी दिखाती नज़र आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो ब्राइडल लुक में दिख रही हैं ।
पूनम पांडे ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अगले सात जन्म मैं तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं ।” जिस पर सैम ने कमेंट करते हुए लिखा, “बिल्कुल मिसेज़ बॉम्बे” ।
View this post on InstagramYou bring the sunshine, I’ll bring the wine. You are my best friend. Happy friendship day ❤️
A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on
















