बेहद प्रतिभाशाली और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता, कॉरियोग्राफ़र और फ़िल्ममेकर प्रभु देवा को यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्हें भारत सरकार द्दारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है । “यह एक सबसे अप्रत्याशित सम्मान है । मैं बहुत खुश हूं ।” लेकिन प्रभु देवा के पास इस सम्मान को सेलिब्रेट करने का जरा भी समय नहीं है क्योंकि उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है करने के लिए । “मेरे पास तमिल में पांच अलग-अलग प्रोजेक्ट हैं जो एक अभिनेता के रूप में पूरा होने के विभिन्न चरणों में हैं । और मुझे मार्च तक उन सभी का काम खत्म करना होगा क्योंकि उसके बाद मैं दबंग 3 की शूटिंग शुरू करूंगा ।" प्रभु देवा ने बताया ।

सलमान खान के साथ दबंग 3 के लिए 'पद्मश्री' प्रभु देवा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते

प्रभु देवा दबंग 3, को देंगे अपना बेशकीमती समय

“मैं अपनी तमिल फिल्मों की शूटिंग के लिए चेन्नई में था । लेकिन दबंग 3 की वजह से मैं फिर से मुंबई आ गया हूं । फ़िर मैं एक दिन के लिए चेन्नई गया, क्योंकि हाल ही में मेरे बेटे का जन्मदिन था । वरना मैं दबंग 3, के प्री-प्रोडक्शन काम की देखरेख के लिए पूरी तरह से मुंबई में ही रहता ।''

प्रभु इस प्रोजेक्ट में खुद को आउटसाइडर की तरह महसूस करते है । ''इस फ़्रैंचाइजी से जुड़ा हर एक व्यक्ति इससे पहले इसकी दो किश्तों- दबंग और दबंद 2, में काम कर चुका है । लेकिन इस फ़्रैंचाइजी में मैं बिल्कुल नया हूं ।"

यह देखना ये है कि प्रभु इस फ़्रैंचाइजी के साथ कितना न्याय कर पाते है । “मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं कि दबंग 3 पिछली दबंग फिल्म की तरह प्रभावी हो । सलमान खान और अरबाज खान ने मुझ पर बहुत भरोसा किया है । मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता ।

प्रभु पांच तमिल फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में अपना काम पूरा करने के लिए दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं । “कुछ ही दिनों में मैं इन्हें पूरा कर दूंगा । फिर अगले एक साल के लिए, मैं दबंग 3 के अलावा किसी और के बारें में सोचूंगा भी नहीं ।”

यह भी पढ़ें : दबंग 3 में 'चुलबुल पांडे' सलमान खान को मक्खी के खूंखार विलेन से करना होगा मुकाबला

साल 2008 में लगातार फ़्लॉप फ़िल्मों के बाद प्रभु ने सलमान का अपनी फ़िल्म वॉंटेड में एक शानदार कमबैक करवाया । और अब ऐसा लगता है कि प्रभु सलमान के करियर में रेस 3 के फ़्लॉप होने से हुए नुकसान की भरपाई करने में एक बार फ़िर सफ़ल साबित होंगे ।