जब से सनी लियोन ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया है । टीवी के रिएल्टी शो बिग बॉस से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाली सनी लियोन अब बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री में शुमार हो गई है । सनी लियोन इन दिनों बॉलीवुड की आइटम क्वीन हैं । वैसे तो सनी लियोन अपनी हर अदा को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन हाल ही में आई उनकी ये फ़ोटो कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है । हाल ही में सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने चेहरे पर लेप लगाए हुए दिख रही हैं । सनी इसमें अपने चेहरे पर प्रोस्‍थेटिक मेकअप करा रही हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए सनी ने लिखा है 'अमेजिंग प्रोजेक्‍ट' ।

अभी तक नहीं पहचान पाए न ? हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि सेक्सी-ग्लैमरस सनी लियोन हैं ! सनी ये प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल किसी फ़िल्म के लिए कर रही हैं या किसी विज्ञापन के लिए, ये जानकारी अभी बाहर नहीं आई है । लेकिन उनकी ये तस्वीर, हर किसी के लिए जिज्ञासा जरूर पैदा कर रही है ।

गौरतलब ह ऐ कि सनी लियोन, जल्द ही संजय दत्त की आगामी कमबैक फ़िल्म भूमि में ‘ट्रिपी ट्रिपी’ गाने पर आइटम नंबर करते हुए नजर आएंग़ी नवंबर में सनी लियोन अरबाज खान के साथ फ़िल्म तेरा इंतजार में अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी ।