इंटरनेट पर कैटरीना कैफ़ के वर्क आउट करते हुए कई सारे वीडियो शेयर किए गए जिसमें वह लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित करती हैं और अपनी फ़िटनेस का भी राज अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं । लेकिन इस बार जो कैटरीना कैफ़ ने किया है उसे देखकर यकीनन आप भी सोच में पड़ जाएंगे, कि आखिर ये कैसे संभव है ।

सोमवार के दिन, कैटरीना कैफ़ ने मोरक्को से अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है के सेट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पुश अप्स करते हुए नजर आ रही हैं । इस वीडियो में सामान्य पुश अप्स करने के बाद कैटरीना ने एक हाथ से पुश अप्स किए और उसके बाद तो हद तब हुई जब कैट ने बिना हाथों के इस्तेमाल के पुश अप्स किए, और ये देखकर हर कोई हैरान रह गया । हालांकि आपको बता दें कि यह एक प्रेंक था जिसे कैटरीना ने बखूबी अंजाम दिया । प्रेंक का खुलासा इस वीडियो में अंत के कुछ सेकेंड में होता है जब वह लकड़ी के एक लंबे से तख्ते पर लेट कर पुश अप्स करती हैं लेकिन उसे पीछे से कोई हिला रहा होता है । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, “Warming up on set. @rezaparkview.”

कैटरीना कैफ़ इन दिनों मोरक्को में सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग कर रही हैं जहां वह कंपा देने वाले एक्शन कर रही हैं । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित ये फ़िल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on