नुसरत भरुचा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की तैयारी में व्यस्त हैं । नुसरत भरुचा जल्द ही अक्षय कुमार और जैकलीन फ़र्नांडीज के साथ राम सेतु में नजर आएंगी । हाल ही में राम सेतु का मुहुर्त शॉट अयोध्या में संपन्न हुआ जहां मेकर्स के साथ अक्षय कुमार, जैकलीन फ़र्नांडीज और नुसरत भरूचा भी शामिल हुई थी । और अब नुसरत ने राम सेतु की तैयारी भी शुरू कर दी है । जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी ।

नुसरत भरुचा ने स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन के साथ शुरू की राम सेतु की तैयारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

नुसरत भरुचा ने शुरू की तैयारी

नुसरत ने राम सेतु की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए सोशल मीडिया पर खुद की एक तस्वीर साझा की है । इस फ़िल्म में नुसरत पहली बार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । फिल्म में अभिनेत्री के किरदार को अभी गोपनीय रखा गया है, जो कथित तौर पर कुछ ऐसा है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है ।

नुसरत भरुचा ने स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन के साथ शुरू की राम सेतु की तैयारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

राम सेतु के अलावा, नुसरत के पास विशाल फुरिया की चोरी, ओमंग कुमार की जनहित में जारी, हुड़दंग और अजिब दास्तांस जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल है ।