बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपने अभी तक के फ़िल्मी करियर में कई यादगार परफ़ोर्मेंस दी हैं । राधिका ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी ये पहचान बनाई है । भले ही आज राधिका एक बेहतरीन अभिनेत्री में शुमार हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कई तरह के संघर्ष से भी गुजरना पड़ा । इसका खुलासा खुद राधिका ने ग्रैजिया मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में किया । बातचीत में राधिका ने उस घटना का जिक्र किया जब उनकी न्यूड क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी ।

वायरल हो गई थी राधिका आप्टे की न्यूड क्लिप
Grazia magazine से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब न्यूड क्लिप लीक हुई थी तो उसने उन्हें काफी प्रभावित किया था । राधिका ने बताया कि, कुछ समय पहले उनकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हुई थी जिसमें वह न्यूड नजर आ रही थीं । यह वीडियो कई कहानियों वाली फिल्म मैडली की एक कहानी क्लीन शेवेन के एक सीन का था जो साल 2016 में रिलीज हुई थी ।
राधिका ने बताया, “जब मैं क्लीन शेवन की शूटिंग कर रही थी तब मेरी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी । मुझे बुरी तरह ट्रोल किया गया और इसने मुझे काफी प्रभावित किया । मैं 4 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी थी, सिर्फ इसलिए नहीं कि मीडिया मेरे बारे में क्या कह रहा है बल्कि इसलिए कि मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर मुझे उसी वीडियो क्लिप से पहचानने लगे थे ।”
पार्च्ड के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि…
राधिका ने आगे कहा, “विवादित तस्वीरें न्यूड सेल्फी थीं और कोई भी समझदार आदमी इसका अंदाजा लगा सकता है कि वह मैं नहीं थी । मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में कोई भी आदमी इस नजरअंदाज करने के अलावा कुछ कर सकता है । कुछ भी करना आपके वक्त की बर्बादी होगी । इसलिए जब मैंने फिल्म पार्च्ड के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है ।”
पार्च्ड के न्यूड सीन के बारे में बात करते हुए राधिका ने बताया कि यह आसान नहीं था । उन्होंने कहा, “यह आसान नहीं था क्योंकि उस समय मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी । इसलिए स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डरावना था। अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं ।” राधिका ने आगे कहा कि उन्हें अपनी बॉडी, शेप और साइज पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि वह फिल्म कई जगहों पर गई जिसके कारण उन्हें तारीफ और काम मिला ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में राधिका की फिल्म ओके कंप्यूटर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी जिसमें विजय वर्मा उनके साथ मुख्य किरदार में नजर आए थे । इसके अलावा वह घोल, सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज, पार्च्ड, अंधाधुन, पैडमैन जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ।
















