फ़िल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर न केवल दर्शकों द्दारा पसंद किया जाता है बल्कि ये दोनों भी एक दूसरे को एक जोड़ी के रूप में पसंद करते है । परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अब तीन फ़िल्में एक साथ की है और तीनों फ़िल्मों में उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक रही । परिणीति चोपड़ा हाल ही में नेहा धूपिया के टीवी चैट शो, BFFs With Vogue में पहुंची ।

परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन और सिद्धार्थ में से अर्जुन को चुना
शो के दौरान नेहा ने परिणीति से पूछा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में से वो किसे सबसे अच्छा 'किसर' मानती हैं ? इसके जवाब में परिणीति ने बहुत ही मजेदार जबाव दिया ।
परिणीति ने कहा कि, ''अर्जुन है बेहतर किसर हैं । मेरा अर्जुन के साथ यूनीक और रेयर रिश्ता है । अर्जुन के साथ मैं खुद के जैसी रहती हूं । अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसी को चुना हो तो मैं अर्जुन का नाम लेना चाहूंगी ।
यूं तो परिणीति ने कई अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नील नितिन मुकेश, अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ फ़िल्में की है । लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने अर्जुन के साथ फ़िल्म की है और कई रोमांटिक सीन भी दिए है । इसलिए अर्जुन के साथ परिणीति खुद को ज्यादा सहज मानती है ।
यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर की दादी ने परिणीति चोपड़ा को चुना अपने पोते की 'दुल्हन'
बता दें कि परिणीति और अर्जुन की जोड़ी फ़िल्म नमस्ते इंग़्लैंड साथ नजर आईं थी । और अब जल्द ही ये जोड़ी संदीप और पिंकी फ़रार में नजर आएगी । वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परिणीति जबरिया जोड़ी में दिखाई देगी ।
















