प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं । दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफ़ी पसंद आती है । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बी-टाउन ही नहीं बल्कि ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के भी फेमस कपल हैं। दोनों चाहे प्रोफेशनली कितना ही बिजी क्यों न रहें, लेकिन वे एक-दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हमेशा समय निकाल ही लेते हैं । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, जो इन दिनों रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, ने हाल ही में एक वीडियो के ज़रिए बताया है कि, प्रियंका के बिना उनका हाल क्या हो जाता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक वेकेशन
निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक मोमेंट एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं । निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने एक्सप्रेशन के जरिए बता रहे हैं कि बिना वाइफ के वह उदास और बोर हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही उनकी वाइफ आती है तो वह एक्साइटमेंट से भर जाते हैं। वीडियो में दोनों लिप-लॉक करते हुए भी नजर आए ।
बीच गर्ल बनी देसी गर्ल प्रियंका ने ब्लैक बिकिनी में अपना स्टनिंग लुक फ्लॉन्ट किया है, वहीं निक जोनस भी अपनी लेडी लव को ब्लैक आउटफिट में ट्विन कर रहे हैं । उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं छोड़ नहीं सकता ।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका इन दिनों अपनी भारतीय फिल्म एसएसएमबी 29 की तैयारियों में जुटी हैं। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म में महेश बाबू और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। वह चार साल बाद भारतीय सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। हाल ही में, वह हॉलीवुड मूवी हेड्स ऑफ स्टेट में इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं ।
















