बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हाल ही में ग्रेजुएट हुईं । 23 वर्षीय नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की बेटी हैं । नव्या नवेली नंदा के ग्रेजुएट होने पर पूरा बच्चन परिवार काफ़ी खुश हैं और उन्होंने इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया । नव्या नवेली नंदा के ग्रेजुएट होने का जश्न अमिताभ बच्चन के घर जलसा में ही मनाया ।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हुईं ग्रेजुएट, बच्चन परिवार ने घर में ही मनाया जश्न

अमिताभ बच्चन ने नव्या नवेली नंदा को शुभकामनाएं दी

नव्या के ग्रेजुएट होने पर अमिताभ बच्चन ने अपनी नातिन का एक स्लोमोशन वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उनकी नातिन ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनी नजर आ रही हैं । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बिग बी ने बताया कि कोरोना के कारण उनकी नातिन और बाकी परिवार न्यूयॉर्क नहीं पहुंच पाए, ऐसे में उन्होंने घर में ही जश्न मनाया ।

अमिताभ ने नव्या के ग्रेजुएट होने पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “नातिन नव्या, एक यंग स्टूडेंट की जिंदगी में उसका सबसे खास दिन, ग्रेजुएशन डे । वह न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हो चुकी हैं । लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण सेरेमनी कैंसिल कर दी गई । वह नहीं जा पाई, हम सब ने भी इस खास मौके पर नव्या के साथ रहने की योजना बनाई थी । इन सबके बाद भी वह ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनना चाहती थी । इसलिए स्टाफ ने उनके लिए गाउन और कैप तैयार की और नव्या ने अपने घर जलसा में इसे पहनकर खुशी जताई । आप पर बहुत गर्व है नव्या, भगवान आपको आशीर्वाद दें ।”

नव्या की अपनी मां श्वेता के कुछ फ़ोटोज को शेयर कर लिखा, “श्वेता के भाव जया के भाव को दर्शा रहे हैं और नव्या के भाव श्वेता के भाव को दर्शा रहे हैं, जब वह यंग थीं ।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on