आदित्य सील ने आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर एक बड़ी पहल की है। लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए आदित्य ने पांच वंचित लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ज़िम्मेदारी उठाई।
आदित्य सील ने 5 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया
आदित्य अपनी पत्नी, अभिनेत्री और समाजसेवी अनुष्का रंजन का हमेशा समर्थन करते आए हैं, जो अपने NGO के ज़रिए लड़कियों की मदद करती हैं। इस बार आदित्य ने खुद इन पांच लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा लिया है, ताकि वे कॉलेज तक पढ़ाई पूरी करें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस पहल पर अपनी बात रखते हुए आदित्य ने कहा, “शिक्षा सबसे बड़ा उपहार है जो किसी को भी दिया जा सकता है, और मैं इन लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य का हिस्सा बनना चाहता हूं। उन्हें आगे बढ़ते, सफल होते और कॉलेज से ग्रेजुएट होते देखना मेरी जिंदगी के सबसे गर्व के पलों में से एक होगा। मैंने हमेशा अनुष्का के उन बच्चों को सपोर्ट करने के जुनून की सराहना की है जो जरूरतमंद हैं, और इस बार मैं खुद इस ज़िम्मेदारी को निभाना चाहता था। हम साथ मिलकर इन लड़कियों के लिए स्वतंत्र और संतोषजनक जीवन के अवसर बनाने की उम्मीद करते हैं।”
अनुष्का रंजन की मां ने भी हमेशा लड़कियों की शिक्षा और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया है। आदित्य का इस पहल से जुड़ना यह दिखाता है कि वे ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आदित्य की इस सार्थक पहल ने यह साबित कर दिया है कि समाज को समावेशी और शिक्षित बनाने के लिए हर किसी को योगदान देना चाहिए।