बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी की हिरासत में है । दरअसल, आर्यन शनिवार को दोस्तों संग क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते स्पॉट हुए थे, जहां एनसीबी ने छापा मारा जिस दौरान आर्यन समेत अन्य आरोपियों को मुंबई की किला कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहने का फ़ैसला सुनाया । कोर्ट में आर्यन का केस फ़ाई-प्रोफ़ाइल वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं । हालांकि इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान और उनके परिवार को बॉलीवुड का सपोर्ट मिल रहा है वहीं अभिनेता ॠतिक रोशन ने भी आर्यन खान के लिए सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल पोस्ट लिखी है ।

ॠतिक रोशन का आर्यन खान के नाम पोस्ट
आर्यन को सपोर्ट करते हुए ॠतिक ने लिखा, “मेरे प्रिय आर्यन, जीवन एक अजीब सवारी है । यह बहुत अच्छा है क्योंकि यह अनिश्चित है । यह बहुत अच्छा है कि यह आपकी तरफ़ कर्व गेंद फेंकती है, लेकिन भगवान दयालु है। वह केवल सबसे कठिन लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन गेंदें देता है। आप जानते हैं आपको तब चुना जाता है जब आप अराजकता के बीच खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं। और मुझे पता है कि आपको इसे अभी महसूस करना चाहिए। क्रोध, भ्रम, असहायता। यह सब अपने अंदर से हीरो को जलाने के लिए बहुत ही आवश्यक इंग्रीडिएंट्स है। लेकिन सावधान रहें, यही एलिमेंट्स अच्छे सामान को जला सकते हैं... दया, करुणा, प्रेम। अपने आप को जलने दो, लेकिन बस इतना ही.. गलतियाँ, असफलताएँ, जीत, सफलता ... वे सभी समान हैं यदि आप जानते हैं कि कौन से हिस्से अपने पास रखने हैं और कौन से हिस्से अनुभव से दूर करने हैं। लेकिन जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से विकसित हो सकते हैं। मैं तुम्हें एक बच्चे के रूप में जानता हूं और मैं तुम्हें एक आदमी के रूप में जानता हूं। इसे अपना बनाओ। आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं उसके मालिक हैं। वे आपके उपहार हैं। मुझ पर विश्वास करो। समय में जब आप सभी रेखाओं को जोड़ेंगे ... तो मैं आपसे वादा करता हूं, सब सही लगेगा। केवल अगर आपने शैतान को उसकी आँखों में देखा है और अपने आप को शांत रखा है। शांत रहें। ऑब्सर्व करें। ये पल आपके आने वाले कल के निर्माता हैं। और आने वाले कल में एक शानदार सूरज चमकने वाला है। लेकिन इसके लिए आपको अंधेरे से गुजरना होगा। शांत, फिर भी, इसे अपना बनाये। और रोशनी पर भरोसा रखे। यह हमेशा वहां होता है। लव यू मैन (एसआईसी) ।”
बता दें कि ड्रग्स केस में फंसे आर्यन को आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया है । ड्रग्स मामले में आज फिर से सुनवाई हो रही है । सुनवाई के दौरान NCB द्वारा आरोपियों की 11 अक्टूबर तक के लिए कस्टडी मांगी गई है । वहीं आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे आर्यन को आज जमानत दिलवाने के लिए झर संभव कोशिश कर रहे हैं ।
















