फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है और इसमें देश विदेश के तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपने फ़ैशनेबल अंदाज में नज़र आए । जहां इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी मोतियों की ड्रेस पहन मेट गाला में अपना डेब्यू किया । वहीं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी मेट गाला 2023 इवेंट में अपने पति निक ज़ोनस संग पहुँची । रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा के ब्लैक कलर के स्लिट गाउन ने तो सभी का ध्यान अपनी और खींचा लेकिन उनके हद से ज्यादा महंगे डायमंड नेकलेस ने लोगों के होश उड़ा दिए ।

MET Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रु का दुर्लभ ब्लू डायमंड नेकपीस ; रिस्की थाई-हाई स्लिट गाउन में दिखाया अपना स्टनिंग लुक

प्रियंका चोपड़ा ने पहना अरबों रू का डायमंड सेट

मेट गाला फैशन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला 2023 के लिए इस बार ब्लैक एंड वाइट कलर के आउटफिट्स चुने थे, जिसे उन्होंने लग्जरी फैशन हाउस Valentino से पिक किया था । प्रियंका का थाई-हाई स्लिट गाउन निक के ओवरसाइज्ड सूट को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था ।

b56c7c6f-dd65-4bd6-a421-c7672dc56dd6

रिस्की थाई-हाई स्लिट गाउन में प्रियंका के टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट हो रहे थे । प्रियंका ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए वाइट कलर के ओपेरा ग्लोव्स पहने थे । हाई हील्स वाले ब्लैक पम्पस, डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और बालों पर रिबन एम्बैलिश्मेंट से राउंड-ऑफ किया था ।

MET-Gala-2023-Priyanka-Chopra-wears-a-rare-Bulgari-Laguna-Blu-diamond-necklace-worth-a-whopping-Rs.-204-crores-to-be-auctioned-off-2

प्रियंका के इस लुक में जो सबसे खास था वो था उनका 11.06 कैरेट का डायमंड नेकलेस था, जो बुलगारी ब्रैंड का था । इस स्टेटमेंट नेकपीस में काफी महंगा हीरा जड़ा हुआ था और यही इसकी खासियत है । रिपोर्ट्स की मानें, तो इस नेकपीस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय कीमत में 204 करोड़ रुपये के आसपास होगी ।

MET-Gala-2023-Priyanka-Chopra-wears-a-rare-Bulgari-Laguna-Blu-diamond-necklace-worth-a-whopping-Rs.-204-crores-to-be-auctioned-off-1

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित हुए इस इवेंट की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' रखी गई है, जो दिवंगत डिजाइनर की न भुला पाने वाली विरासत को सेलिब्रेट करती है ।