जहां संजय दत्त अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही चर्चाओं में बने रहते हैं वहीं उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी से फ़ैंस के बीच छाई रहती हैं । संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ मान्यता दत्त इन दिनों अपने फ़िटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है ।

मान्यता दत्त का वर्कआउट
2 बच्चों की मां मान्यता ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है । 42 वर्षीय मान्यता अपने आप को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं । शेयर किए गए इस वीडियो में भी मान्यता वर्कआउट करती हुईं पसीना बहा रही हैं । अपने जिम वर्कआउट सेशन के लिए, मान्यता ने एक व्हाइट कलर का टॉप और प्रिंटेड ट्रैक पैंट पहनी हुई है । यकीनन उनका ये वीडियो उनके फैंस को प्रेरित करता दिख रहा है ।
बता दें कि मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है । मान्यता ने 2003 में प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल में एक स्पेशल सॉन्ग किया था जिसके बाद उन्हें मान्यता नाम मिला । संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता से शादी की और अब ये जोड़ी 10 साल के जुड़वां बच्चों शहरान और इकरा के माता-पिता हैं ।
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही केजीएफ: चैप्टर 2, अजय देवगन की भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और शमशेरा में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ दिखाई देंगे ।
















