बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मंदिरा बेदी इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही है । इस दौरान मंदिरा बेदी ने अपने बिकिनी लुक से अपने फ़ैंस को चौंक दिया है । 47 साल की उम्र में इतनी फ़िट बॉडी को देख उनके फ़ैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं । इस तस्वीर में मंदिरा बेदी की टोंड बॉडी और साफ़-साफ़ देखी जा सकती है ।
मंदिया बेदी की टोंड बॉडी
समुद्र किनारे मौजूद मंदिरा की इस फोटो में उनके एब्स दिखाई दे रही है । इस फ़ोटो में मंदिरा ने रेड कलर की बिकनी पहनी है और उसे रेड कलर के ही हेयरबैंड से टीम-अप किया है । मंदिरा की इस फोटो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे हैं । हर कोई उनके इस पोज को बेहद आकर्षक बता रहा है ।
मंदिरा ने अपने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैं अपने दिन का भरपूर लुत्फ ले रही हूं । सूरज की रोशनी और नीला समुद्र...इससे ज्यादा खुशनुमा जगह मेरे लिए कोई और नही है ।' 47 साल की उम्र इतनी फ़िट बॉडी को देख यकीनन उनके फ़ैंस काफ़ी प्रेरित होंगे ।
यह भी पढ़ें : HOTNESS OVERLOAD! बिकिनी पहन सेक्सी अंदाज में लेटी शमा सिकंदर को देख होश खो बैठना लाजिमी है
मंदिरा के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह शांति, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सीआईडी और 24 जैसे टीवी शो में अहम भूमिका में नजर आ चुकी है । इसके अलावा उन्होंने कई रिएल्टी शो भी होस्ट किए है ।
















