अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं । ऐसे में अर्जुन कपूर को उनके फ़ैमिली मेंबर्स और दोस्तों से लेकर फ़ैंस ने बर्थडे विश किया । लेकिन इन सबके बीच अर्जुन की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे बॉय को अपने अंदाज में बर्थडे विश किया । लॉकडाउन की वजह से मिल तो नहीं सके, लेकिन मलाइका अरोडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के लिए एक प्यारा सा बर्थडे मैसेज लिखा ।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फ़ोटो शेयर की है । जिसमें एक में उन्होंने अर्जुन की एक पुरानी फ़ोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया । मलाइका ने लिखा, 'हैपी बर्थडे माय सनशाइन' । जबकि दूसरी फ़ोटो में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक कॉमन फ़्रेंड को भी बर्थडे विश किया है ।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन की रिलेशनशिप किसी से छुपी हुई नहीं है । भले ही दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफ़िशियल नहीं किया हो लेकिन दोनों की बॉंडिंग किसी से छुपी हुई नहीं है । हालांकि बीते साल मलाइका ने अपने प्यार का इजहार करते हुए अर्जुन को बर्थडे विश किया था ।
















