बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने घर मे क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कार्तिक आर्यन अपने दिलचस्प पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को सक्रिय रूप से जागरूक और मनोरंजन भी कर रहे हैं ।

कार्तिक आर्यन ने की अपने फ़ैन की इच्छा पूरी
कार्तिक का अपने फ़ैंस के प्रति प्यार उन्हें अपने फ़ैंस के और करीब ले आता है । कार्तिक अक्सर अपने फ़ैंस से बातचीत करते रहते हैं । सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के बीच, कार्तिक ने सोशल मीडिया को अपने फ़ैंस से कनेक्ट रहने का माध्यम बना लिया है । आज उनकी एक फ़ैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इच्छा जताई कि यदि कार्तिक खुद उन्हें बर्थडे विश करते हैं और तो उनका जन्मदिन स्पेशल हो जाएगा । बस फ़िर क्या था, कार्तिक ने फ़ैन के दिल की आवाज को सुनते हुए उसे बर्थडे विश किया । वैसे ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने अपने फ़ैन की इच्छा पूरी की हो इससे पहले भी उन्होंने अपने कई फ़ैंस को बर्थडे और एनीवर्सरी विश की है ।
लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं ।
Happy Birthday Ruchika
Have a great one ❤️
Stay safe ? https://t.co/Hnb5643Obu
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 24, 2020
वर्क फ्रंट पर, पिछली बार इम्तियाज अली की लव आज कल में सारा अली खान के साथ नजर आए कार्तिक के पास फ़िल्मों की लंबी फ़ेहरिस्त है । कार्तिक की आगामी फ़िल्में हैं- भूल भुलैया, दोस्ताना 2 और ओम राउत के साथ एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ।
















