दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी बनकर फ़ैल गया है । कोरोना के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है । इसलिए हर कोई अपने-अपने घरों में और जो जहां है वहीं रहने को मजबूर है । लॉकडाउन की इस स्थिती में बिग बॉस 7 फ़ेम रतन राजपूत ने अपनी हौसला बढ़ाने वाली कहानी फ़ैंस के साथ शेयर की है । टीवी का लोकप्रिय चेहरा रहीं रतन राजपूत लॉकडाउन की वजह से बिहार के एक ऐसे गांव में अपनी पहचान छुपाकर रह रही हैं जहां कोई सुख-सुविधा नहीं है । उन्हें रहने-खाने से लेकर हर चीज की मुश्किल हो रही है लेकिन वे इस लॉकडाउन का पालन हौंसले के साथ कर रही हैं ।

MY LOCKDOWN STORY: लॉकडाउन के कारण गांव में फ़ंसी बिग बॉस 7 फ़ेम रतन राजपूत ने साबित किया कि कैसे हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है (VIDEO)

रतन राजपूत इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों का हौसला बढ़ा रही हैं

बिग बॉस 7, स्वंयवर, संतोषी मां और अगले जनम मोहे ब‍िट‍िया ही कीजो जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी रतन मुंबई में एक सुविधायुक्त जीवन यापन करती हैं । लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें बिहार के एक गांव में बिना किसी सुविधा के रह रही हैं और झाड़ू लगाने से लेकर बर्तन मांझने और खाना बनाने तक के सारे काम खुद कर रही हैं ।

रतन ने बताई अपनी मुश्किलें

दरअसल रतन ब‍िहार के एक गांव में अपने तीन दोस्‍तों के साथ एक प्रोजेक्‍ट के लिए गई थीं । इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वह वहीं फंसी रह गईं । रतन ने इस बारे में सोशल मीड‍िया पर MY LOCKDOWN STORY के साथ कई वीड‍ियो शेयर क‍िए हैं जिसमें उन्होंने अपने क्वारंटीन होने के बारें में बताया और कहा कि वह 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन करते हुए इस गांव में खुद को क्वारंटीन करेंगी । इस दौरान उन्होंने अपनी टीवी एक्ट्रेस की पहचान को भी गांव वालों से छुपाया है ताकि उन्हें देखने के लिए कोई भीड़ इकठ्ठी न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छे से पालन हो सके ।

रतन जैसे-तैसे अपने लिए सामानों का जुगाड़ कर रही हैं

इस दौरा रतन सुविधाहीन गांव में जैसे-तैसे अपने लिए सामानों का जुगाड़ कर रही हैं । उन्होंने जहां साड़ी से टेबल बनाया तो सैनिटाइजर भी उन्होंने खुद ही बनाया है । इसके अलावा मुंबई की सुविधायुक्त लाइफ़ जीने वाली लॉकडाउन के कारण सुविधाहीन लाइफ़ जीने को मजबूर हैं । लेकिन इन हालातों में भी उनका हौसला कुछ कम नहीं हुआ है । वह फ़ैंस से लगातार लॉकडाउन का पालन करने की अपील करती आ रही हैं ।

 रतन अपनी लॉकडाउन स्टोरी के जरिए लोगों का हौसला बढ़ा रही हैं

बता दें कि रतन अपनी लॉकडाउन स्टोरी के जरिए लोगों का हौसला बढ़ा रही हैं कि कैसे मुश्किल हालातों में भी जंग जीती जा सकती है और कैसे हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है ।

रतन सेल्‍फ आइसोलेशन में द‍िन काट रही हैं

शेयर क‍िए गए एक वीड‍ियो में रतन कहती हैं, “एक अंकल ने हमें अपने घर में जगह दी है और यहां हम सेल्‍फ आइसोलेशन में द‍िन काट रहे हैं । मैं यहां मास्‍क पहनकर घूम रही हूं और शुक्र है क‍ि क‍िसी ने मुझे नहीं पहचाना क‍ि मैं एक टीवी एक्‍ट्रेस हूं । लोग सोच रहे हैं क‍ि शहरों से दूर वे यहां सुरक्ष‍ित हैं और अपनी सादी जिंदगी जी रहे हैं । मैं इस जगह का खुलासा नहीं करना चाहती हूं । बस इतना अंदाजा दे सकती हूं क‍ि मेरा घर यहां से 4-5 घंटे की दूरी पर ही है ।”

एक वीडियो में रतन बता रही हैं कि कैसे वह अपने लिए चाय का जुगाड़ कर रही हैं । दूध ना होने के कारण उन्होंने मसाला चाय यानी काढ़ा बनाकर पीया ।

रतन ने अपने उस बाथरूम का हाल भी वीडियो के जरिए दिखाया था, जहां वह नहाने से लेकर बर्तन-कपड़े धोने और ब्रश करने तक के लिए मजबूर हैं । बाथरूम की हालत ऐसी है कि वहां न तो कोई खिड़की है और न ही कोई दरवाजा । मजबूरन फिर रतन को कुछ फटे-पुराने कपड़ों को सिलकर पर्दे का जुगाड़ करना पड़ा ।