साल 2019 में चार हिट फ़िल्में देकर अब अक्षय कुमार नए साल 2020 में अपनी अगली फ़िल्मों की तैयारी में जुट गए है । इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अगली फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब, जो कि साउथ की फ़िल्म कंचना का रीमेक है, की शूटिंग कर रहे है । इस फ़िल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी । और अब फ़िल्म के शूटिंग लोकेशन से फ़िल्म की नई तस्वीर सामने आई है जिसमें अक्षय और कियारा काफ़ी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है ।

LAXMMI BOMB: शूटिंग लोकेशन से लीक हुआ अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी का नया लुक

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी दुबई में कर रहे हैं शूटिंग

अक्षय और कियारा इन दिनों दुबई में लक्ष्मी बॉम्ब के एक स्पेशल डांस नंबर 'बुर्ज खलीफ़ा' की शूटिंग कर रहे है । इस डांस नंबर को गणेश आचार्य ने कॉरियोग्राफ़ किया है । सामने आई फ़िल्म की नई तस्वीर में अक्षय बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं ।

LAXMMI BOMB: शूटिंग लोकेशन से लीक हुआ अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी का नया लुक

इससे पहले लक्ष्मी बॉम्ब का फ़र्स्ट लुक रिलीज किया था जिसमें अक्षय माथे पर बड़ी लाल बिंदी, लाल साड़ी और मीडिल पार्टेड बन में काफी पावरफुल नजर आए ।

LAXMMI BOMB: शूटिंग लोकेशन से लीक हुआ अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी का नया लुक

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बन रही लक्ष्मी बम तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है । यह फिल्‍म अगले साल 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : Laxmmi Bomb: साड़ी में कंफर्टेबल फ़ील करते हैं अक्षय कुमार लेकिन अपने किरदार को मानते हैं सबसे मुश्किल