रणबीर कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी आगामी दो बड़ी फ़िल्मों-ब्रह्मास्त्र और दत्त बायोपिक के साथ पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं । दर्शक दोनों ही फ़िल्मों के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है क्योंकि दोनों फ़िल्में एक दूसरे से काफ़ी अलग है और दोनों ही फ़िल्मों में रणबीर कपूर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा, जो इससे पहले कभी नजर नहीं आया है । हम दत्त बायोपिक में पहले ही रणबीर का संजय दत्त लुक देख चुके है और अब ब्रह्मास्त्र में रणबीर का लुक सामने आया है और उनके इस लुक ने फ़िल्म के लिए उत्साह को और बढ़ा दिया है ।

फ़िल्ममेकर अयान मुखर्जी और रणबीर की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हो चुकी है । आपको बता दें कि रणबीर ने अयान के साथ इससे पहले वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी में साथ काम किया था और ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर सफ़ल साबित हुई थी । और अब दोनों एक बार फ़िर ब्रह्मास्त्र के लिए एक्स साथ आए है। और इस बार रणबीर के साथ इस फ़िल्म में आलिया भट्ट नजर आएंगी ।
रणबीर कपूर का सुपरनेचुरल अवतार
रणबीर के ट्रेनर्स ने कल इंस्टाग्राम पर फ़िल्म के तीन स्टार की तीन अलग-अलग हथियारों को पकड़े एक तस्वीर शेयर की । रणबीर इस तस्वीर में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे है । रणबीर के इस लुक ने दर्शकों को इस बात पर सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर ब्रह्मास्त्र होगी कैसी । फ़िल्म के लीड एक्टर ने फ़िल्म के बारें में बताया था कि 'यह एक समकालीन समय में स्थापित एक जादुई रोमांटिक परी कथा है ।' अमिताभ बच्चन भी इस फ़िल्म में एक अलग अवतार में नजर आएंगे । अयान इस फ़िल्म को आठ साल से प्लान करे हुए बैठे थे ।
यह भी पढ़ें : THROWBACK THURSDAY: यादों के झरोखों से कपूर खानदान के चश्मोचिराग रणबीर कपूर
गौरतलब है कि, ब्रह्मास्त्र एक सुपरनेचुरल थीम फ़िल्म है जो ट्रिलोजी पर बेस्ड है । इज़राइल में एक रेकी के बाद, फिल्म की कास्ट एंड क्रू सोफिया, बुल्गारिया में शूटिंग के लिए है मौजूद है । इस फ़िल्म को करण
जौहर के धर्मा प्रोडक्शसं द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । और करण इस फ़िल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है इसलिए वे इसे बड़े पैमाने पर शूट कर रहे है ।
















