फाइटर के बाद ऋतिक रोशन अपनी नेक्स्ट स्पाई थ्रिलर वॉर 2 की शूटिंग में बिजी हो गए । वॉर 2 में इस बार ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की YRF स्पाई यूनिवर्स में नई एंट्री हुई है । वॉर 2 में जहां ऋतिक रोशन अपने ‘कबीर’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं वहीं जूनियर एनटीआर विलेन के रूप में नज़र आयेंगे । और कियारा आडवाणी फ़िल्म में ऋतिक रोशन की लव इंट्रेस्ट बनी हैं । ऋतिक और जूनियर एनटीआर के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स की शूटिंग कमोबेश पूरी हो चुकी है और अब ऋतिक कियारा आडवाणी के साथ कुछ रोमांटिक सीन्स शूट कर रहे हैं जिसकी कुछ फ़ुटेज सोशल मीडिया पर लीक हो गई है ।

वॉर 2 से लीक हुए ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के फ़ुटेज
वॉर 2 में ऋतिक और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली हैं । दोनों इन दिनों इटली में शूट कर रहे हैं । इसी बीच वॉर 2 के सेट से ऋतिक और कियारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं । सोशल मीडिया पर ऋतिक और कियारा के लीक वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं । वायरल क्लिप देखकर लग रहा है कि कैजुअल लुक में नज़र आ रहे दोनों फिल्म के किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं ।

इटली में वॉर 2 के रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग चल रही है जिसकी कुछ फ़ुटेज सोशल मीडिया पर लीक हो गई है । लीक क्लिप में कियारा आडवाणी चेक प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं वहीं ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट और खुली शर्ट में एकदम कूल लग रहे हैं ।
Hrithik X Kiara ?
They are looking so fresh and awesome together ?#WAR2 #HrithikRoshan #KiaraAdvani pic.twitter.com/VXLaQ4iuDP
— Anand Abhirup ? ? ? (@SanskariGuruji) September 24, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक स्कोर संगीतकार प्रीतम द्वारा तैयार किया जा रहा है । 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का सीक्वल स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
















