यह डिज्नी+ हॉटस्टार के कॉफी विद करण सीजन 7 का बिल्कुल नया हफ्ता है, जिसमें इंडियन एंटरटेनमेंट के दो आकर्षक नए मेहमान - विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। हाल में सामने आए शो के चौथे एपिसोड के एक प्रमोशनल वीडियो में विजय देवरकोंडा अपने कूल अंदाज में अनन्या पांडे के फन और लाइवली ऑरा को कॉम्प्लीमेंट करते दिख रहे हैं। दोनों एक्टर्स हंसी और सीक्रेट्स के एक एक्साइटिंग एपिसोड के लिए एक साथ आए हैं। इस एपीसोड में दोनों एक दूसरे के को-स्टार्स होने, नए लव इंटरेस्ट्स और फेम की चुनौतियों का सामना करने पर बात करते नजर आने वाले हैं ।

लाइगर जोड़ी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे
इस एपिसोड में करण जौहर एक बार चीज को लेकर डिस्कस करते दिखें । दरअसल इस चैट शो के दूसरे एपसोड में जाहन्वी और सारा के विजय देवरकोंडा को लेकर किए गए एक कमेंट पर करण, विजय को स्लाइस ऑफ चीज करते हुए डीनोट करते हैं । ऐसे में जब शो में विजय देवरकोंडा आए तो करण ने इस बारे में उनसे भी चर्चा कि जिसपर कन्फ्यूज्ड विजय कहते हैं, “मुझे डर है कि यह कहां जा रहा है ।” इसके साथ ही हॉट सुपरस्टार शो में अपने लव इंटरेस्ट, इंडिया के हॉर्टथ्रोब बनने से लेकर कई और ऐसे टॉपिक्स पर बात करते दिखेंगे जिनपर उन्होंने अब तक कभी नहीं बोला हैं ।
शो के इस आने वाले एपिसोड में आइकोनिक होस्ट, करण जौहर, अनन्या पांडे से आदित्य रॉय कपूर को लेकर सवाल करेंगे और जिसकी झलक हाल में रिलीज हई शो के प्रमोशनल वीडियो में साफ दिख रही हैं। हालाकिं इस रूमर्ड मैच पर अनन्या क्या जवाब देती है और बाकी कौन से खुलासे, कंजेक्चर्स शो में होंगे, ये आपको देखना होगा ।
What happens when the bold and the beautiful spill their Koffee beans? You get our hottest episode yet✨
Episode 4 of #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7, streaming from this Thursday. #KoffeeWithKaranOnHotstar pic.twitter.com/1YzH6csnX9
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) July 26, 2022
हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा ।
















