हॉटस्टार स्पेशल्स का कॉफी विद करण सीजन 7 दर्शकों को हफ्ते दर हफ्ते सेलिब्रिटीज के सीक्रेट्स से रूबरू कराता है । इस शो के 11वें एपिसोड में सुपरस्टार और बहुमुखी अभिनेता, अनिल कपूर और बॉक्स-ऑफिस के दिल की धड़कन वरुण धवन कन्वर्सेशन को और हॉट और स्टीमी बनाते दिखाई देंगे । शो के आने वाले एपिसोड में ये दोनों एक्टर्स शादी, रिलेशनशिप और इंडस्ट्री में कम्पिटीशन के साथ लोगों की हंसी उड़ाते हुए भी नजर आएंगे जो इन्हें पूरी तरह फिल्मी भी बनाता है ।

Koffee With Karan 7: बॉलीवुड के न्यू जनरेशन के इस स्टार को अपना कॉम्पीटीशन मानते हैं वरुण धवन ; कहा- ‘मैं भी उनकी तरह धमाकेदार ओपनिंग करना चाहता हूं’

करण जौहर के शो में आलिया भट्ट

इस चैट शो पर आए वरुण धवन, जो बॉलीवुड के न्यू जनरेशन के पोस्टर बॉय और प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब के यंगेस्ट एंट्रेरंट में से एक हैं, ने खुलासा किया कि उनका कॉम्पीटीशन सिर्फ एक्टर्स तक ही नहीं सीमित है । उन्होंने कहा, “एकमात्र व्यक्ति जिसके साथ मैं समान रूप से कॉम्पिटिटिव फील करता हूं, वह है आलिया भट्ट । एक समाज के रूप में, हमें यह भी स्वीकार करना शुरू करना होगा कि हमारी फीमेल लीड्स भी हीरोज से बड़ी हो सकती हैं । एक मेल एक्टर के रूप में आलिया भट्ट की धमाकेदार ओपनिंग के साथ, मैं उससे प्रेरणा लेता हूं और एक कलाकार के रूप में भी इसे करने की इच्छा रखता हूं ।” वरुण धवन ने आगे कहा।

फन और एंटरटेनमेंट से भरे इस एपिसोड में, वरुण धवन ने उसका भी जिक्र किया जिसपर इंडस्ट्री के बाकी ए-लिस्टर्स बात करने की हिम्मत भी नही कर सकते, जो साबित करता है कि क्यों वो बॉलीवुड के न्यू फेस है ।