डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहा करण जौहर का चर्चित टॉक शो, कॉफी विद करण सीजन 7, ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है । हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 के 11वें एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण धवन ने शिरकत की । इस एपिसोड में करण जौहर ने वरुण धवन और अनिल कपूर से मैरिड लाइफ, रिलेशनशिप, ब्रेकअप, इंडस्ट्री में कम्पिटीशन और सेक्सुअल इन्फिडेलिटी जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल सबजेक्ट पर खुलकर बात की । सवाल-जवाब के इस शो में करण जौहर ने अनजाने में अपने ब्रेकअप और रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया ।

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने अनजाने में खोला अपना रिलेशनशिप स्टेटस, कहा- “अब मैंने ब्रेकअप कर लिया है लेकिन रिलेशनशिप में वरुण धवन काफी सपोर्टिव रहे”

करण जौहर ने खोला अपना रिलेशनशिप स्टेटस

सेलेब्स से अतरंगी सवाल पूछने वाले कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर इस बार अपने ही सवालों में उलझ गए । कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब करण ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है । कॉफी विद करण सीजन 7 के 11वें एपिसोड में अभिनेता वरुण धवन ने करण को उनके ही सवालों में उलझा दिया और ऐसा उलझाया कि करण ने अनजाने में अपने ब्रेकअप और रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात कर डाली ।

शो में गेस्ट बनकर आए अनिल कपूर से जब करण ने इन्फिडेलिटी पर बात की तो उसी दौरान वरुण ने करण से पूछा कि क्या उन्होंने रिलेशनशिप में किसी को चीट किया है या किसी ने उन्हें धोखा दिया है ? इसके जवाब में करण खुलासा करते हैं कि उन्होंने रिलेशनशिप में कभी चीट नहीं किया है । ये सुनकर वरुण तपाक से कहते हैं, “इसका मतलब आप नेशनल टीवी पर कह रहे हैं कि आप रिलेशनशिप में हैं ।”

वरुण की बात सुनकर करण बिना बात इधर-उधर घुमाए कहते हैं, “तुम्हें पता है मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं । तुम ये भी जानते हो कि मैंने ब्रेकअप कर लिया है ।” करण का जवाब सुनकर वरुण मुस्कुराने लगे और कहते हैं वो चाहते थे करण ये बात कबूल करें । करण ने फिर कहा- “तुम जानते हो मेरे ब्रेकअप के बारे में । उस रिलेशनशिप में तुम काफी सपोर्टिव रहे थे । थैंक्यू सो मच, लेकिन मैंने ब्रेकअप कर लिया ।” अब ये बात तो पक्की हो गई कि करण जौहर किसी रिश्ते में नहीं हैं....। उनका ये रिलेशनशिप किसके साथ था इसका फिल्ममेकर ने खुलासा नहीं किया है ।