बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री में से एक कियारा आडवाणी अब लगभग हर फ़िल्ममेकर की पसंद बन चुकीं । पिछले दिनों दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी के अपने टॉपलैस लुक के कारण चर्चा में रहीं कियारा आडवाणी ने एक बार फ़िर अपने बोल्ड लुक से हॉटनैस का मीटर हाई कर दिया है । कियारा ने अपने मालदीव वेकेशन से एक अनदेखा थ्रोबैक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें वह अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं । इसके अलावा बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक का भी बिकिनी लुक सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है ।

FotoJet

कियारा आडवाणी और रुबीना दिलैक का बिकिनी लुक

कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपने मालदीव वेकेशन से अपनी एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है । इस तस्वीर में कियारा पीले रंग की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं । अपने लुक को उन्होंने एक श्रग और सन हैट के साथ कंप्लीट किया है । कियारा ने अपने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “डियर Bikini  Bod, प्लीज वापस आ जाओ ।” बता दें कि कियारा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गई थी । कहा जा रहा था कि इस वेकेशन में वह अपने कथित बॉयफ़्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई हैं । हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी ।

कियारा आडवाणी और रुबीना दिलैक ने अपने बोल्ड बिकिनी लुक से किया हॉटनैस का मीटर हाई

इसके अलावा बिग बॉस 14 विनर रहीं रुबीना दिलैक का बिकिनी फ़िगर देख भी लोगों की सांसे थम गई । रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इस बिकिनी फोटो को शेयर किया । इस फ़ोटो में रुबीना स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और पूल में उतर रही हैं । उनकी इस बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है ।

WhatsApp-Image-2021-07-04-at-2.31.35-PM

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, कियारा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में, कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में, वरुण धवन के साथ फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आएंगी ।