नुसरत भरुचा की खुशी सातवें आसमान पर है क्योंकि अभिनेत्री ने आज से मुंबई में अपनी एक अघोषित फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है । नुसरत भरुचा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने सेट पर वापसी करते हुए अपनी उत्सुकता साझा की है ।

नुसरत भरुचा ने फ़िर से शुरू की शूटिंग, सेट पर वापसी कर दिखाई अपनी उत्सुकता

नुसरत भरुचा ने शुरू की शूटिंग

नुसरत ने अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने लिखा,"Back To Shoot!!! Yay!!!" इसके अलावा अभिनेत्री ने इस दिन को चिह्नित करते हुए एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर उन्होंने लिखा,"Morning!!!"

4156-nushrratt-bharuccha

नुसरत ने हाल ही में अपनी एक और आगामी परियोजना, छोरी के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसे एक हॉरर ड्रामा बताया जा रहा है । इसके लुक से यह साफ है कि लॉकडाउन में आई ढील के बाद नुसरत सेट पर वापस आने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं ।

4157-nushrratt-bharuccha

वर्क फ्रंट की बात करें तो, नुसरत जल्द ही राम सेतु, हुड़दंग, छोरी इत्यादि फ़िल्मों में नजर आएंगी ।