खो गए हम कहां, जो दिसंबर 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, अर्जुन वरैन सिंह की निर्देशन में पहली फिल्म थी। इसे जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह और रीमा कागती ने लिखा है, और एक्सेल एंटरटेनमेंट व टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया।
खो गए हम कहां की रिलीज को पूरे हुए एक साल
यह फिल्म सोशल मीडिया के दबाव, आत्म-अन्वेषण के संघर्ष, और बदलते दोस्ती के रिश्तों को बखूबी दर्शाती है। यह डिजिटल युग में दोस्ती, मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों और ऑनलाइन व्यक्तित्व व वास्तविक जीवन की पहचान के बीच संघर्ष जैसे विषयों को छूती है।
फिल्म की कहानी ने खास तौर पर Gen Z दर्शकों को आकर्षित किया, जो इसमें अपनी जिंदगी की झलक देख पाए। इसके किरदार और आधुनिक नैरेटिव ने युवाओं के दिलों को छुआ।
हाल ही में हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में, अर्जुन वरैन सिंह को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। अनन्या पांडे ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स’ (फीमेल) का अवॉर्ड जीता। फिल्म की कहानी, जिसे जोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन वरैन सिंह ने लिखा था, को बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड से नवाजा गया।
इसके अलावा, खो गए हम कहां को डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों को संवेदनशील तरीके से पेश करने के लिए स्पेशल रिकग्निशन फॉर मेंटल हेल्थ अवेयरनेस से सम्मानित किया गया।